लुधियाना 12 दिसंबर (पारस दानिया)। लुधियाना में बीती शाम हिट एंड रन से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। थाना सलेम टाबरी के इलाका में जालंधर बाईपास के नजदीक ग्रीन लैंड स्कूल के सामने सिक्स लेन पर शाम 6 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से खाने पीने का सामान बेचने वाले एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। आंकने में मृतक की उम्र 35-40 वर्षीय हो सकती है। मौके पर लोगों की जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति लड्डू बेचने वाला लग रहा था। जो ग्रीन लैंड स्कूल की साइड से सड़क के दूसरी साइड सड़क क्रास कर रहा था। मेन हाई-वे क्रास करते समय दिल्ली से जालंधर साइड की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर दी। मौके पर मौजूद लोगों के बताये अनुसार टक्कर लगने से व्यक्ति करीब 10 फीट से ज्यादा उछल कर काफी दूरी तक जाकर गिरा अज्ञात गाड़ी चालक उसको रोंदता हुआ मौके से फरार हो गया ।जिसकी गंभीर घायल होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। एक्सिडेंट के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हाइवे पर भी जाम लग गया। इसके बाद मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना के 15 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची और घटना के 40 मिनट बाद कंट्रोल रूम से सूचना पाकर सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। डेड बाडी को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और मृतक व्यक्ति पहचान में जुटी है।
मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचित किया और लगभग पंद्रह मिनट बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पंहुची और लगभग 40 मिनट बाद थाना सलेम टाबरी से पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचा ओर अपनी निगरानी में डेड बाडी को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया।
Powered by Froala Editor
-Accident-Happened-On-The-Highway-In-Front-Of-Green-Land-School
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)