एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम 7 जून तक बढ़ी
May24,2026
| Rajender Singh Jadon | Chandigarh
चंडीगढ़ , 24 मई । महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जून कर दी है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि एनईपी-2020 के तहत संचालित 4 वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम, 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स और 5 वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब 7 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये कोर्स विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों, संस्थानों, केंद्रों और एमडीयू-सीपास, गुरुग्राम में संचालित किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि एमडीयू में यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बीसीए में 160 सीटें, बीए-अंग्रेजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीबीए हॉस्पिटिलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 30 सीटें, बीएससी-गणित में 60 सीटें, बीएससी गणित एसएफएस में 60 सीटें, बीएससी-सांख्यिकी में 60 सीटें, बीए-इतिहास में 60 सीटें, बीए-अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए-लोक प्रशासन में 60 सीटें, बीपीएचएस में 30, बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय में 120 सीटें तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में चार वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में 60 सीटें तथा एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में 240 सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम बीएड में 50 तथा बीए बीएड में 50 सीटें उपलब्ध हैं।
Mdu-Extends-Application-Deadline-For-Admission-To-Ug-Courses-Till-June-7