प्रधानमंत्री से हर मुलाकात ने कुछ नया सिखाया : रणबीर गंगवा

Jun10,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
    रणबीर गंगवा ने कहा कि उन्हें विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी से मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। जब भी उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिला, उन्होंने कुछ न कुछ नया सीखने की प्रेरणा प्राप्त की। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की उनकी कार्यशैली, अनुशासन, अथक परिश्रम, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आधारभूत ढांचे के निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री ने देश को नई सोच, नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और तेजी से विकसित हो रहे राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
  रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों का लाभ हरियाणा को भी व्यापक रूप से मिला है। विशेष रूप से सड़क संपर्क और पेयजल सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश ने ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है, जिससे लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को 1,390 किलोमीटर लंबे 22 राष्ट्रीय राजमार्ग मिले हैं। इसका परिणाम यह है कि आज प्रदेश का प्रत्येक जिला राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ चुका है। बेहतर सड़क संपर्क ने लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ-साथ व्यापार, उद्योग, कृषि और निवेश को भी नई गति प्रदान की है। मजबूत सड़क अवसंरचना हरियाणा के तीव्र विकास की आधारशिला बनकर उभरी है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए  रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन "हर घर में नल, नल में स्वच्छ जल" को साकार करने की दिशा में हरियाणा ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के लगभग 31 लाख ग्रामीण घरों तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में सुविधा, सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने वाला अभियान है।
उन्होंने कहा कि सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री की सोच आज धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। सड़क और पेयजल क्षेत्र में हुए व्यापक कार्य आने वाले वर्षों में भी हरियाणा की प्रगति को नई गति प्रदान करेंगे।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मत्था टेका क्योंकि य
*पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों
*लुधियाना: शिवसेना नेता पर हमले के विरोध में पुलिस कमि
*भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ
हरियाणा में कागजरहित रजिस्ट्री और स्वत इंतकाल करने वाल
*नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोध
*एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों क
हरियाणा में सैनिक और अर्द्ध सैनिक कल्याण निगम की स्थाप
लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
नारकोटिक्स एनोनिमस की बैठकें भगवंत मान सरकार के युद्ध
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का सख्त एक्शन, काली फिल्म,
*श्री मुक्तसर साहिब में ब्राइट माइंड्स पंजाब के तहत 10
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में निय
जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला में जेल विभाग के
निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो में अंतर
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत
मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी
*पंजाब राज्य खाद्य आयोग और रीजेनेरेटिंग पंजाब ने मिट्ट
ट्रेड डील के खिलाफ बीकेयू चढूनी ने किया शांतिपूर्ण प्र
हरियाणा सरकार की बैंक जमाओ के गबन मामले में एक और आई ए

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50574815

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us