मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्र के जरिए किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनदन

Jun10,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


         राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़,10 जून । हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को संबोधित अपने पत्र में कहा कि यह अवसर उनके वंदन और अभिनंदन का है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित एवं जन-जन के लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में बीते 12 वर्ष राष्ट्र की सामूहिक चेतना के पुनर्जागरण, जनसेवा और विकास यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री का यह कालखंड सेवा, सुशासन, संकल्प, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक युगांतकारी यात्रा का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देशवासियों ने विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और गौरवशाली भारत के जिस सपने के साथ देश की बागडोर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपी थी, आज 140 करोड़ भारतवासी उस सपने को साकार होते हुए देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 15 सितंबर, 2013 को रेवाड़ी में आयोजित देश के पूर्व सैनिकों की रैली से प्रधानमंत्री ने अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी और उस रैली का उत्साह तथा हरियाणा के लोगों का स्नेह आज भी स्मरणीय है।मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग सदैव राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। प्रदेश के वीर जवानों, परिश्रमी किसानों, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कर्मठ युवाओं ने हमेशा राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है। पिछले 12 वर्षों में देश ने जिस आत्मविश्वास, स्थिरता और विकास का अनुभव किया है, उससे हरियाणा का जन-जन भी नई ऊर्जा और नए विश्वास से भर गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासन को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है। उनके नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग विकास की मुख्यधारा के केंद्र में आए हैं। देश के करोड़ों परिवारों ने पहली बार महसूस किया कि सरकार केवल सत्ता का तंत्र नहीं, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने वाली एक संवेदनशील शक्ति भी हो सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा के गांवों में बेघर परिवारों को घर मिले हैं, माताओं-बहनों के धुआं रहित रसोई के सपने साकार हुए हैं, गरीबों को बिना भेदभाव सरकारी सहायता मिली है तथा डिजिटल तकनीक के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा है। यह सुशासन की ऐसी पहचान है जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि रही है और उनका प्रदेश से विशेष लगाव रहा है। प्रधानमंत्री अब तक 17 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं और प्रत्येक अवसर पर उन्होंने प्रदेश को विकास की नई सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हरियाणा को अब तक 1,390 किलोमीटर लंबे 22 राष्ट्रीय राजमार्ग दिए हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश का प्रत्येक जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हरियाणा के मेहनतकश किसानों को 9,888 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 20.17 लाख किसानों को 7,562 करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 15 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं तथा प्रदेश में 2.18 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के अंतर्गत 27 लाख से अधिक लोगों को 4,148 करोड़ रुपये की लागत से मुफ्त इलाज मिला है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत 1.57 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। वीबीजीवाई योजना में श्रमिकों को 5,337 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.56 लाख गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है। जल जीवन मिशन के माध्यम से 31 लाख ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। प्रदेश के युवाओं ने 10 हजार से अधिक स्टार्टअप स्थापित किए हैं तथा 1.58 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बार-बार यह संदेश दिया है कि विकास और विरासत एक-दूसरे के पूरक हैं। आधुनिक तकनीक, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे बढ़ते हुए भी भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक मूल्यों और सभ्यतागत चेतना से जुड़ा रह सकता है। हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव तथा अनेक तीर्थ स्थलों के पुनरुद्धार के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी नई गति मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नेता की पहचान केवल उसके निर्णयों से नहीं होती, बल्कि उसके व्यक्तित्व, कार्यशैली और मूल्यों से भी होती है। सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री का अनुशासन, अथक परिश्रम, सादगी और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश के युवाओं को यह विश्वास दिया है कि सामान्य परिवारों से निकलकर भी असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने युवाओं को सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने का संकल्प प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त कर चुके हैं। हरियाणावासी धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ की कालजयी परंपरा का पालन करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व अग्रणी राष्ट्र बनने की अपनी यात्रा को और अधिक गति प्रदान करेगा।

Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm



TOP HEADLINES


मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के आगे मत्था टेका क्योंकि य
*पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों
*लुधियाना: शिवसेना नेता पर हमले के विरोध में पुलिस कमि
*भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ
हरियाणा में कागजरहित रजिस्ट्री और स्वत इंतकाल करने वाल
*नितिन नबीन के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा की दलित-विरोध
*एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों क
हरियाणा में सैनिक और अर्द्ध सैनिक कल्याण निगम की स्थाप
लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन
नारकोटिक्स एनोनिमस की बैठकें भगवंत मान सरकार के युद्ध
एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का सख्त एक्शन, काली फिल्म,
*श्री मुक्तसर साहिब में ब्राइट माइंड्स पंजाब के तहत 10
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में निय
जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पटियाला में जेल विभाग के
निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो में अंतर
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत
मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी
*पंजाब राज्य खाद्य आयोग और रीजेनेरेटिंग पंजाब ने मिट्ट
ट्रेड डील के खिलाफ बीकेयू चढूनी ने किया शांतिपूर्ण प्र
हरियाणा सरकार की बैंक जमाओ के गबन मामले में एक और आई ए

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50574863

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us