श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बेअदबी विरोधी कानून के संबंध में उठाई गई आपत्तियों का समाधान करना सरकार का परम कर्तव्य बनता: सुखबीर सिंह बादल

May10,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा अरविंद केजरीवाल के लिए हर महीने 200 करोड़ रूपये की रिश्वत लेकर पंजाब को लूट रहे थे

स.जस्सा सिंह रामगढ़िया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी द्वारा पारित जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सरकार एक्ट पर श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा उठाई गई आपत्तियों का  समाधान करना सरकार का परम कर्तव्य बनता है।

यहां स. जस्सा सिंह रामगढ़िया की याद में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ अकाली दल, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के विचारों से सहमत है, जिन्होने आम आदमी पार्टी सरकार से खालसा पंथ और सिख समुदाय की भावनाओं के खिलाफ बेअदबी विरोधी कानून के आपत्तिजनक प्रावधानों में संसोधन करने को कहा है। ’’ उन्होने कहा कि सिख समुदाय की चुनी हुई संस्था एस.जी.पी.सी ने आम आदमी पार्टी सरकार को अपने विचारों से अवगत करा दिया है और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

अकाली दल अध्यक्ष ने स. जस्सा सिंह रामगढ़िया की 303वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि अकाली दल को मजबूत करें क्योंकि यही राज्य की इकलौती पार्टी है जो पंजाबियों की आकांक्षाओं के लिए खड़ी है। उन्होने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली दल जब कमजोर हुआ तब दिल्ली की पार्टियों ने इस अवसर का इस्तेमाल एसजीपीसी को तोड़ने और हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी बनाने के लिए किया। उन्होने कहा,‘‘ श्री हजूर साहिब और तख्त श्री पटना साहिब सहित अन्य गुरुद्वारा कमेटियों को भी  राज्य सरकारों ने कब्जे में ले लिया है।’’ उन्होने समुदाय से उन गददारों से सावधान रहने की अपील की जिन्होने धार्मिक सिखों का वेश धारण कर अकाली दल और सिख संस्थानों को कमजोर करने के लिए जी-जान से प्रयास कर रहे हैं। सरदार बादल ने यह भी बताया कि कैसे पंजाब को बिजली सरप्लस बनाने सहित सभी विकास कार्यों के लिए शिरोमणी अकाली दल जिम्मेदार है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों द्वारा बिजली उत्पादन क्षमता में कोई भी बढ़ोतरी न किए जाने के कारण इस समय बिजली के कट लगता और पाॅवर बे्रकडाउन हो जाना जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

वरिष्ठ अकाली नेता हीरा सिंह गाबड़िया ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बी.सी समुदाय आरक्षण का हकदार है और उन्हे यह आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होने पंचायती राज संस्थाओं मे बी.सी उम्मीदवारों के लिए 20 फीसदी आरक्षण की भी मांग की। इस अवसर पर डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, परउपकार सिंह घुम्मण, लखविंदर सिंह गाबड़िया, नरेश धीगान, जसदीप सिंह कांउके भी स. जस्सा सिंह रामगढ़िया के जीवन और उनके योगदान के बारे प्रकाश डाला।

इसके बाद अकाली दल अध्यक्ष ने गिल हलके के हलका इंचार्ज हरप्रीत सिंह सिमक के कार्यालय का भी उदघाटन किया। इस अवसर पर सरदार बादल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027  के विधानसभा चुनाव में सिमक की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की है।

It-Is-Govt-s-Duty-To-Resolve-The-Objections-Raised-By-Sri-Akal-Takht-Sahib-Vis-A-Vis-The-Anti-Sacrilege-Law-Sukhbir-S-Badal-



TOP HEADLINES


भारत अब दूसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम: मनो
एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर
बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 52
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़
पंजाब में जारी प्री एस आई आर में अब तक 37लाख वोटर संदि
सूरजमुखी की खरीद 25 मई से शुरू होगी : कृषि मंत्री श्या
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को
पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्दे
सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.1
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय का पूरा ब्यौरा देना होग
*लुधियाना: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत
*लुधियाना में जीटी रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइ
*लुधियाना: जहर देकर 3 आवारा कुत्तों की हत्या, थाना सले
सरप्लस या आर्थिक संकट की निशानी, रंधावा ने केंद्र की व
हर घर स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा सुनिश्चित करें: ना
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : क
हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जु
चिकित्सा केवल पेशा नहीं, मानवता की सेवा का पवित्र दायि
*लुधियाना पुलिस द्वारा टार्गेट हमलों की साज़िश नाकाम,

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50170470

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us