क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय का पूरा ब्यौरा देना होगा
May23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन की तरफ से आयकर भवन, ऋषि नगर में क्रिप्टोकरेंसी एवं नए आयकर रिटर्न फार्मों से संबंधित एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। एसोसिएशन के प्रधान सीए राजीव कौशल की अध्यक्षता में हुए सेमिनार में मुख्य वक्ता एडवोकेट ध्रुव गुप्ता ने कहा कि आयकर विभाग ने नए आईटीआर फार्मों में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) से जुड़े लेन-देन के खुलासे को विशेष महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि अब करदाताओं के लिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश, बिक्री तथा उससे अर्जित लाभ की जानकारी स्पष्ट रूप से देना आवश्यक होगा।उन्होंने बताया कि सरकार डिजिटल वित्तीय लेन-देन को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी बढ़ा रही है। क्रिप्टो से प्राप्त आय पर 30 प्रतिशत टैक्स और कुछ मामलों में एक प्रतिशत टीडीएस लागू किया गया है। इसके अतिरिक्त क्रिप्टो ट्रेडिंग में हुए घाटे को अन्य आय से एडजस्ट नहीं किया जा सकता। सीए राजीव कौशल ने कहा कि टैक्स प्रोफेशनल्स को बदलते कानूनों और नई रिटर्न प्रक्रिया की जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि वे करदाताओं का सही मार्गदर्शन कर सकें।कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरुण गर्ग, दिक्षित कपूर, एडवोकेट जतिंदर खुराना, मोहित गुप्ता, एचएस निज्जर, दीपक जैन, गुरजोत सिंह, दिनेश शर्मा, एचके अनेजा, सुभाष जैन, सुनिल चितकारा, विकास सरीन और सुरेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
Crypto-Currency-Income-Tax-Ludhiana-