कालांवाली (पवनशर्मा) पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध हथियार तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांव गदराना क्षेत्र से आरोपी बादल सिंह को अवैध असला 32 बोर (देसी कट्टा) सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 08 जून 2026 को प्रबंधक थाना कालांवाली उप नि. विजय सिंह की टीम ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित गश्त एवं चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव गदराना से लकड़ावाली रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को किसी आपराधिक गतिविधि का अंदेशा होने पर काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से अवैध असला देसी कट्टा 32 बोर बरामद हुआ ।
जिस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से इस अवैध हथियार की सप्लाई चेन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं । पुलिस द्वारा इस पूरे मामले में अन्य संभावित आरोपियों एवं नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।
डबवाली पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ।
आमजन से अपील: डबवाली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अवैध हथियारों की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना, चौकी व डायल 112 पर दें ।