पंजाब में जारी प्री एस आई आर में अब तक 37लाख वोटर संदिग्ध मिले

May24,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

        राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 24मई। पंजाब में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन ( से पहले प्री स्पेशल रिवीजन में अब तक की गई 1.80 करोड़ वोटर्स की जांच में 37 लाख वोटर्स के वोटर कार्ड में गलतियां पकड़ी गई हैं। प्रदेश में हर 5 में से एक वोटर के वोटर कार्ड में कोई न कोई गलती पाई गई हैं। चुनाव आयोग का सॉफ्टवेयर इन वोटरों को संदिग्ध की श्रेणी में डाल रहा है।  सॉफ्टवेयर 2003 की सूची को मैपिंग के लिए उठा रहा है। इसी सूची में जन्म तिथि और नाम-पते की गलतियां हैं।
      सबसे ज्यादा गलतियां अमृतसर में मिल रही हैं। दूसरे नंबर पर मोहाली है। इसके अलावा जालंधर, लुधियाना और पटियाला जैसे जिलों में 20फीसदी से ज्यादा वोटर कार्डों में गलतियां मिल रही हैं। पंजाब में कुल 2.18 करोड़ वोटर हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी , पंजाब के दफ्तर के एक अधिकारी के अनुसार एस आई आर पूर्व की प्रक्रिया में जुटे अफसरों के मुताबिक इनमें कई तरह की गलतियां मिल रही हैं। कुछ वोटरों में माता-पिता और बच्चे के बीच महज 15 साल का अंतर है। दादा-दादी,नाना-नानी और पोते-पोती,नाती-नातिन की उम्र के बीच 40 साल से कम के अंतर  शामिल हैं। इसके अलावा स्पेलिंग की गलती और पते की भी गलतियां हैं।
 इलेक्शन सॉफ्टवेयर जिन वोटर्स को संदिग्ध करार दे रहा है, इनके घर-घर जाकर वैरिफाई किया जा रहा है। अगर किसी का वोट ठीक है तो प्रूफ लेकर उसमें सुधार किया जा रहा है। राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी  अनिंदिता मित्रा ने भी कहा कि स्टाफ बूथ-स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से सभी गलतियों को फिजिकली देख रहा है और उन्हें ठीक कर रहा है।
जालंधर के इलेक्शन तहसीलदार सुखदेव सिंह ने कहा कि अगर किसी वोटर का नाम फाइनल सूची में भी नहीं होगा तो उसे नोटिस जारी कर 7 दिन का समय दिया जाएगा। उसके बाद इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर  मौखिक आदेश जारी करेगा। यदि कोई आदेश से सहमत नहीं है, तो वे जिला निर्वाचन अधिकारी  के पास अपील कर सकता है। अगर फिर भी संतुष्ट नहीं होता तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी  के पास अपील कर सकता है।
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एस आई आर जून में शुरू होगा। इस दौरान 15 जून को अफसरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद 25 जून से प्रक्रिया शुरू होगी। बूथ लेवल अफसर  फॉर्म भरवाने के लिए घर-घर जाएंगे। इसके बाद अंतिम वोटर सूची 1 अक्टूबर को जारी होगी।
1951 से लेकर 2004 तक का एस आई आर हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। मृत्यु के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो।

-37-



TOP HEADLINES


भारत अब दूसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम: मनो
एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर
बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 52
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़
पंजाब में जारी प्री एस आई आर में अब तक 37लाख वोटर संदि
सूरजमुखी की खरीद 25 मई से शुरू होगी : कृषि मंत्री श्या
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को
पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्दे
सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.1
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय का पूरा ब्यौरा देना होग
*लुधियाना: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत
*लुधियाना में जीटी रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइ
*लुधियाना: जहर देकर 3 आवारा कुत्तों की हत्या, थाना सले
सरप्लस या आर्थिक संकट की निशानी, रंधावा ने केंद्र की व
हर घर स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा सुनिश्चित करें: ना
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : क
हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जु
चिकित्सा केवल पेशा नहीं, मानवता की सेवा का पवित्र दायि
*लुधियाना पुलिस द्वारा टार्गेट हमलों की साज़िश नाकाम,

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50170428

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us