*लुधियाना पुलिस द्वारा टार्गेट हमलों की साज़िश नाकाम, अंतरराष्ट्रीय आतंकी-गैंगस्टर माड्यूल के दो और गुर्गे जिंदा हैंड ग्रेनेड समेत गिरफ्तार*
May23,2026
| Paras Dania | Ludhiana
आरोपी मलेशिया में बैठे हैंडलर आकाशदीप उर्फ गोल्डन के जरिए माड्यूल से जुड़े थे
- लुधियाना पुलिस ने इस विदेशी सिंडिकेट के शूटिंग मॉड्यूल और विस्फोटक सप्लाई चेन दोनों को ध्वस्त किया - पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा
*लुधियाना 23 मई (पारस दानिया): लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस के साथ मिलकर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। 17 मई को बेनकाब हुए आतंकी-गैंगस्टर मॉड्यूल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो और खतरनाक गुर्गों को गिरफ्तार किया और मिलिट्री-ग्रेड विस्फोटक बरामद किए। इससे पंजाब में एक बड़ी आतंकी घटना टाली गई है।
इस बारे में विस्तार से जानकारी देते पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, आईपीएस ने बताया कि सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस की पेशेवर जांच से यह सफलता मिली है।
*पहली कामयाबी:
17 मई 2026* को मिली थी। कमिश्नरेट की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना लाडोवाल के अधीन हार्डीज वर्ल्ड के पास टारगेटेड शूटिंग की साजिश नाकाम की थी। दो गुर्गे अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश, निवासी फिल्लौर को 3 पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा था।
पूछताछ में सामने आया कि ये विदेश में बैठे हैंडलर जोरावर सिंह (जर्मनी), साहिल सोंधी उर्फ चुंज (दुबई) और लक्खा (जर्मनी) के इशारे पर हाई-प्रोफाइल टारगेटेड हत्याएं करने वाले थे। इस मामले में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 111 के तहत एफआईआर नंबर 91 दर्ज की गई थी।
*ताजा कामयाबी हासिल करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए
आगे की जांच में पुलिस ने मॉड्यूल के विस्फोटक विंग का पता लगाया। माझा क्षेत्र से दो मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया।
जिनकी पहचान *करनदीप सिंह उर्फ करन* पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव खैरदीन के, थाना झबाल, तरनतारन। इस पर पहले से हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस तस्करी के केस दर्ज हैं। दूसरे की पहचान *बलजीत सिंह उर्फ संजू* पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी मोहल्ला पुरानी बस्ती, थाना रूपाला (रमदास), अमृतसर के रूप में है। ये दोनों मलेशिया में बैठे हैंडलर आकाशदीप उर्फ गोल्डन, निवासी गांव खैहरा दीनके, थाना झबाल, तरनतारन के जरिए मॉड्यूल से जुड़े थे। *आरोपियों से 02 जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।
बरामदगी के बाद एफआईआर नंबर 91 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और बीएनएस की धारा 317(2) जोड़ी गई हैं।
*करनदीप सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड*
- एफआईआर 75/2021, थाना झबाल: धारा 307, 353, 186, 148, 149 आईपीसी और 21/29 एनडीपीएस एक्ट।
- एफआईआर 82/2022, थाना सदर बटाला: धारा 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट।
यहां विशेष जानकारी देते सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि
हथियारों के बाद अब 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड की बरामदगी से लुधियाना पुलिस ने इस विदेशी सिंडिकेट के शूटिंग मॉड्यूल और विस्फोटक सप्लाई चेन दोनों को ध्वस्त कर दिया है। नेटवर्क के बाकी स्थानीय लिंक खंगालने के लिए जांच जारी है। आगे की कड़ी में शामिल किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-