भारत अब दूसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम: मनोहर लाल

May24,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

नौवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने  दूसरे गांवो में जाने वाली लड़कियों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी साइकिल 
चंडीगढ़, 24 मई । केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। अब भारत बिजली के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर हो रहा है बल्कि दुसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम है। जबकि पहले विपक्ष की सरकार के समय देश में बिजली का संकट बना रहता था और हरियाणा भी उससे अछूता नही था। विशेष तौर पर गर्मी के दिनों में तो बिजली के कटों से लोग इतने परेशान होते थे कि वे सडक़ों पर जाम लगाने के लिए मजबूर हो जाते थे। जबकि वर्तमान में  प्रदेश के लगभग सभी गांवों में म्हारा गांव-जगमग गांव के तहत 24 घंटे बिजली मिल रही है।
 
     केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल में अपने धन्यवादी दौरे के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने असंध विधानसभा क्षेत्र के गांवों बालू, मंजूरा, औगंद, कतलाहेडी, जुंडला और पिचौलिया में पहुंचकर लोकसभा के चुनावों में विजयी बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।
 उन्होंने इन गांवों में लाइब्रेरी व शमशान घाट का रास्ता पक्का, चारदीवारी, शैड व पीने के  पानी की व्यवस्था करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिन गांव की गरीब परिवार की लड़कियां पढ़ने के लिए दूसरे गांव के स्कूलों में पैदल जाती है। ऐसी बच्चियों को स्कूल के मुख्याध्यापक व प्रीसिंपल से मिलकर नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली 500 लड़कियों की सूची तैयार करें ताकि उन्हें निशुल्क साइकिल उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने सामाजिक ताने-बाने को लेकर लोगों का आह्वान किया कि वे जाति भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, समरस्ता, आपसी प्रेम प्यार और भाईचारे को मजबूत करें और रूढ़िवादी सोच में बदलाव लाए। उन्होंने कहा कि जाति-भेदभाव के खिलाफ ‘कोई नहीं बोलेगा, मनोहर लाल बोलेगा’। उन्होंने कहा कि  किसी भी जाति के व्यक्ति का अंतिम संस्कार अलग-अलग स्थानों की बजाए गांव में एक ही सामान्य श्मशान घाट में ही करे। क्योंकि मरने के बाद तो हर इंसान की आत्मा परमपिता परमात्मा के श्री चरणों में लीन हो जाती है। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर बने शमशान घाटों की जगह गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिवधाम बनाए जाए, उसके लिए सरकार की ओर से फंड उपलब्ध करवाया जाएगा और गांव के लोग भी सहयोग करे।
उन्होंने  देश में बिजली की वर्तमान स्थिति के बारे में कहा कि 21 मई को देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति की गई। मांग के अनुसार 270.80 गीगा वाट बिजली की निर्बाध आपूर्ति की गई। आज के दिन देश में 283 गीगावाट की उपलब्धता है, आने वाले समय में 300 गीगावाट क्षमता के लिए तैयार रहने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि आज से दस साल पहले 250 गीगावाट की डिमांड पूरी करने की क्षमता भी देश की नहीं थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में 34 प्रतिशत लाइन लॉस थे। बिजली कंपनियों के इस घाटे को कम करके 11 प्रतिशत किया गया। उन्होंने आह्वान किया कि आज समय बदल रहा है ऊर्जा के स्त्रोत भी बदल रहे हैं। आज खाना बनाने के बर्तन से लेकर चलने के लिए वाहन भी ईवी के उपलब्ध हैं। सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत सभी घरों में तीन किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। खेतों में भी सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाएं और जरूरत से ज़्यादा बिजली का उत्पादन कर उसे सरकार को बेच कर अपनी आमदन को भी बढ़ाए।
उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई का जमाना है। युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा जरूरी है। इसके लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला की सभी 395 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी खुलवाएंगे ताकि युवाओं को नौकरी की तैयारी करने के लिए गांव स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सके।
 उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उनके गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधाएं मिलें इसके लिए जिला की सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर के कार्य ग्राम-पंचायत, प्रदेश के कार्य विधायक व केंद्र सरकार के कार्य सांसद के माध्यम से करवाए जाते है। इसलिए केंद्र सरकार के कार्य करवाने के लिए मैं आपका सेवक बनकर कार्य करवाऊँगा और इसी प्रकार से प्रदेश के कार्य विधायक और ग्राम-पंचायत के कार्य सरपंच करवाने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। ग्राम-पंचायत पूरी ईमानदारी के साथ पैसे का सही उपयोग करे और जरूरत के अनुसार गांव के विकास कार्य को पूरा करवाए।

India-Is-Now-Capable-Of-Supplying-Electricity-To-Other-Countries-As-Well-Manohar-Lal



TOP HEADLINES


भारत अब दूसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम: मनो
एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर
बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 52
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़
पंजाब में जारी प्री एस आई आर में अब तक 37लाख वोटर संदि
सूरजमुखी की खरीद 25 मई से शुरू होगी : कृषि मंत्री श्या
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को
पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्दे
सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.1
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय का पूरा ब्यौरा देना होग
*लुधियाना: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत
*लुधियाना में जीटी रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइ
*लुधियाना: जहर देकर 3 आवारा कुत्तों की हत्या, थाना सले
सरप्लस या आर्थिक संकट की निशानी, रंधावा ने केंद्र की व
हर घर स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा सुनिश्चित करें: ना
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : क
हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जु
चिकित्सा केवल पेशा नहीं, मानवता की सेवा का पवित्र दायि
*लुधियाना पुलिस द्वारा टार्गेट हमलों की साज़िश नाकाम,

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50170450

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us