स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाने का फैसला पंजाब के दलित और महिला उद्यमियों के लिए वरदान: अश्वनी शर्मा

Nov12,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Pathankot

देश में सबसे अधिक 31.94% एससी आबादी वाले पंजाब में 5,710 खातों को मिल चुके हैं ऋण: अश्वनी शर्मा

: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 'स्टैंड-अप इंडिया' योजना को 31 मार्च 2031 तक पांच साल और बढ़ाने के फैसले का जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ₹4,111 करोड़ के क्रेडिट गारंटी कॉर्पस के साथ लिए गए इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ पंजाब को होगा, क्योंकि 2011 की जनगणना के अनुसार पंजाब में 31.94 प्रतिशत (लगभग 32%) अनुसूचित जाति (एससी) आबादी है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक आसान ऋण
जारी बयान के अनुसार, अश्वनी शर्मा ने कहा कि अप्रैल 2016 में शुरू हुई यह योजना अगले पांच वर्षों में देशभर के 2.5 लाख और एससी, एसटी तथा महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके तहत विनिर्माण, सेवाओं, व्यापार और कृषि-सहायक क्षेत्रों में नए कारोबार के लिए परियोजना लागत का 85 प्रतिशत तक ₹10 लाख से ₹1 करोड़ का ऋण मिलता है। केंद्र द्वारा 85 प्रतिशत क्रेडिट गारंटी (केवल 0.50% शुल्क पर) देने से बैंकों का जोखिम कम हुआ है और दलित तथा महिला उद्यमियों के लिए भारी गारंटी के बिना कारोबार शुरू करने का रास्ता आसान हुआ है।

पंजाब में 5,710 खाते मंजूर, महिलाएं और दलित बने रोजगारदाता
अश्वनी शर्मा ने संसद में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पंजाब में इस योजना ने जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव लाया है। अप्रैल 2020 से मार्च 2025 के बीच राज्य में कुल 5,710 ऋण खाते मंजूर हुए, जबकि 1,418 एससी/एसटी उद्यमियों को सीधे ऋण मिले (617 लाभार्थी अकेले 2024-25 में जुड़े)।
देशभर में 2.75 लाख से अधिक खातों के माध्यम से ₹62,790 करोड़ से अधिक के ऋण मंजूर हुए हैं, जिनमें 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी महिलाओं की है। शर्मा ने पंजाब के युवाओं, दलित समुदाय और महिलाओं से रोजगारदाता बनने के लिए इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए बैंकों से जिला स्तर पर विशेष शिविर लगाकर बिना किसी बाधा के ऋण उपलब्ध करवाने की मांग की।

Extension-Of-Stand-up-India-Scheme-Till-2031-A-Boon-For-Punjab-s-Dalit-And-Women-Entrepreneurs-Ashwani-Sharma



TOP HEADLINES


अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा, मुख्यमंत्री भी
अमित शाह का बड़ा ऐलान: पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा-अकाल
पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर! अकाली दल और भाजपा फिर
ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੂੰ ਈਡੀ ਦੇ ਸੰਮਨ ਸ
मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को Ed के समन पर Aap
पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपी
परिवहन विभाग को बस ऑपरेटरों की समस्याओं के शीघ्र समाधा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने तीन कर्मचारी यूनियनों
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2
नगर निगम के 167 करोड़ के कूड़ा प्रबंधन ठकें में घोटाला
आप की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का
अमृतसर में एक नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू ; 17.5 किल
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कपा
*हवा, पानी और धरती के प्रदूषण से मानव अस्तित्व खतरे मे
हरियाणा के अतिथि अध्यापक 24 को मनाएंगे तानाशाही विरोधी
*इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया
डॉ. अंबेडकर के प्रति दशकों तक हुए अपमान को लेकर भाजपा
हुनर पंजाब पोर्टल ने युवाओं के सपनों को दी उड़ान, बड़ी
भाजपा पंजाब ने विधानसभा चुनावों के लिए राज्य चुनाव समि

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 53187125

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us