प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रमेश ग्रोवर का भाजपा परिवार में किया स्वागत
आप के उम्मीदवार और जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं ग्रोवर
पंजाब में जनता के समर्थन और विश्वास से भाजपा बनाएगी सरकार: केवल सिंह ढिल्लों
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर ( )- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब को आज उस समय और मजबूती मिली, जब मोगा से शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश ग्रोवर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रमेश ग्रोवर का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से मोगा और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मोगा जिला अध्यक्ष हरजोत कमल भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि अकाली दल में शामिल होने से पहले रमेश ग्रोवर आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष और फरीदकोट जोन के लीगल सेल के प्रभारी रह चुके हैं। वह 2017 में मोगा विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा, वह कई बार बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि रमेश ग्रोवर ने कानूनी क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। लंबे समय से लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए उन्होंने अपना अलग स्थान बनाया है। उनका अनुभव और लोगों से जुड़ाव पार्टी के लिए लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रही प्रगति से प्रभावित होकर विभिन्न क्षेत्रों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह पार्टी की नीतियों और जनहितैषी सोच के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
श्री ढिल्लों ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य पंजाब की प्रगति, खुशहाली और जनकल्याण के लिए काम करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश ग्रोवर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और पंजाब की बेहतरी के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से ही बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखाई दे रही है। जनता के इसी समर्थन और विश्वास के बल पर भाजपा 2027 में पंजाब में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
-punjabbjp-rameshgrover-kewalsinghdhillon-mogapolitics-punjabpolitics
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)