परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर मानसा में एकत्रित हुए लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उसे इंसाफ दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार राज्य की युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। नशा तस्करी को रोकना, इस कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान करना और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सरदार परगट सिंह ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जांच को केवल एक पहलू तक सीमित रखने के बजाय मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जानी चाहिए और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे से बचाने के लिए केवल दावे करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस नतीजे सामने आने चाहिए। नशे की सप्लाई रोकने और इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सरदार परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
चंडीगढ़, कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने कांग्रेस नेताओं और वर्करों को परमिंदर सिंह झोटा (मानसा) की हत्या के विरोध में 15 अक्तूबर को होने वाले बंद को पूरा समर्थन देने की अपील की है। साथ ही कहा कि सभी अपने-अपने स्थानीय इलाकों में पूरा सहयोग दें और इंसाफ की मांग के लिए एकजुटता दिखाएं।