भगवंत मान सरकार ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट संबंधी श्री अकाल तख्त साहिब के साथ तालमेल करने के लिए 7 सदस्य तालमेल कमेटी गठित

Sep16,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 
श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार बनाई गई कमेटी
 
पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह और गुरबीर सिंह कमेटी सदस्यों में शामिल
 
कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित कमेटी के साथ लगातार तालमेल बनाए रखेगी
 
 
श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार, पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ से जुड़े मामलों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ आसानी से और लगातार तालमेल बनाए रखने के लिए सात मेंबर की तालमेल कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी महत्वपूर्ण मामलों पर अपने सुझाव औऱ रिपोर्टें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को भ सौंपेगी।
 
इस सात सदस्यों वाली तालमेल कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएसपी) के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलाख, और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।
 
यह कमेटी एक्ट से जुड़े मामलों पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ लगातार तालमेल बना कर रखेगी और ज़रूरी मुद्दों पर अपने सुझाव और रिपोर्ट पंजाब सरकार को आगे विचार के लिए सौंपेगी।
 
इस कमेटी का गठन पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा 16 सितंबर 2026 के ऑर्डर के ज़रिए बनाई गई है।

-bhagwantmann-sriakaltakhtsahib-gurugranthsahib-punjabgovernment-satkaramendmentact2026



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के स
*father-son Duo Among Five Held With Assault Rifle, 2
पंजाब बंद का मिला-जुला असर, कई जिलों में बाजार बंद- सड
पंजाब में नशों के खिलाफ होगी जंग तेज, भगवंत मान सरकार
हरियाणा के 18 ड्राई पोर्ट्स पर स्वीडन के साथ मिलकर काम
फाजिल्का में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए
हरियाणा में अब तक 15.52 लाख मीट्रिक टन धान की सरकारी ख
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरि
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को सौंपी फसल बी
करनाल में 10.38 करोड़ रुपये लागत से बनेगी पिचोलिया हेड
रूस के प्रतिनिधिमंडल ने ड्रोन निर्माण और संचालन पर मुख
सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्
तरनतारन में 15 किलो हेरोइन के साथ हेड कांस्टेबल गिरफ्त
अगर विरोधी सत्ता में आए तो क्लीनिक, स्वास्थ्य योजना, म
*चंडीगढ़ में लॉन्च हुआ टाइगर टीवी, पंजाबी और हिंदी मनो
*वित्त मंत्री चीमा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारिय
*मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई स
परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की लड़ाई
*पठानकोट में सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से संबं

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52422586

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us