डबल इंजन सरकार तिगुनी गति से करवा रही हरियाणा का विकास: मुख्यमंत्री

Sep6,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh



बवानी खेड़ा में ‘विकास संकल्प जनसभा’ में मुख्यमंत्री ने खोला  पिटारा
       राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 6 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित विकास संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने अपार भीड़ उमड़ी। इस ऐतिहासिक जनसभा में मुख्यमंत्री ने लगभग 78 करोड़ रुपये की 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन सरकार आज तिगुनी गति से विकास कार्य करवा रही हैं। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी, जनसभा के आयोजक विधायक  कपूर सिंह वाल्मीकि, सांसद चौ. धर्मबीर सिंह,  पूर्व मंत्री श्रीमती किरण चौधरी, भिवानी विधायक  घनश्याम सर्राफ, नलवा विधायक  रणधीर सिंह पनिहार व पूर्व मंत्री  जेपी दलाल भी उपस्थित थे।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस जनसभा में जनता की अपार उपस्थिति हरियाणा की डबल इंजन सरकार की नीतियों पर अटूट विश्वास की मोहर है। उन्होंने बवानी खेड़ा के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प दोहराते हुए कहा कि कदम-कदम पर विकास की नई इबारत लिखी जाएगी और यह क्षेत्र तरक्की के नए शिखर छूएगा। उन्होंने बताया कि विगत 12 वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में 1446 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में यह आंकड़ा मात्र 609 करोड़ 58 लाख रुपये था।
उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने इस इलाके के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। एनएच-148बी का भिवानी-हांसी खंड 1322 करोड़ रुपये से पूर्ण हो चुका है, एनएच-709ए का निर्माण 749 करोड़ रुपये से किया गया है, भिवानी-खरक एनएच 709 ई को 169 करोड़ रुपये से चारमार्गीय बनाया गया है, मानहेरू-बवानी खेड़ा रेलवे लाइन दोहरीकरण 413 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन है जिसमें 12 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि खरक कलां में जल घर 29 करोड़ 47 लाख रुपये और सुंदर डिस्ट्रीब्यूटरी लाइनिंग 21 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। फसल खरीद पर अब तक 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपये सीधे भिजवाए जा चुके हैं। पिछले 12 वर्षों में फसल खराबे पर किसानों को 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख बहन-बेटियों को 2,100 रुपये प्रतिमाह की दर से 2,042 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के अंतर्गत 15 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की गई है तथा पंचायतों और नगर निकायों में आरक्षण दिया गया है।
  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में युवाओं के लिए बिना खर्ची-बिना पर्ची की नौकरी नीति के तहत 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। नई हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई नीति-2026 के माध्यम से 55 हजार करोड़ रुपये का निवेश लाने तथा 5 लाख से अधिक नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए हरियाणा ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट सेल का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान के तहत हरियाणा उदय कार्यक्रम का जिक्र करते हुए सभी जिलों में मैराथन, साइक्लोथॉन, सेमिनार आयोजित करने और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संत गुरु रविदास जी महाराज के 650 वें प्रकाश पर्व को राज्य स्तर पर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आमजन से 5 अक्टूबर को हरियाणा पहुंचने वाली समरसता यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण, सुशासन और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने रविवार को 3.51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुजरानी, 2.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलिंगा के भवन, गांव खेड़ा में 16.98 करोड़ से तैयार हुए कैनाल रेस्ट हाउस के कार्यालय परिसर और स्टाफ आवासीय भवन तथा बवानी खेड़ा में 28.89 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दो जलघरों के नवीनीकरण और जलापूर्ति वितरण नेटवर्क का उद्घाटन किया।
इनके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रेम नगर में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले दीनदयाल उपाध्याय 25 बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल, नाथुवास से गुजरानी होते हुए बामला तक 10.59 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई लिंक रोड और 4.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बलियाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास भी किया।
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की अगुवाई में प्रदेश की भलाई और 36 बिरादरियों सहित हर वर्ग के हित के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से हरियाणा की सिंचाई व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होने जा रहा है। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से हरियाणा में 6000 करोड़ रुपये की राशि से सभी प्रमुख नहरों, चैनलों आदि के नवनिर्माण से प्रदेश की सभी टेलों पर पानी पहुंचेगा। इसके अलावा बुटाना ब्रांच और सुंदर ब्रांच के कार्य भी क्रमशः 211 करोड़ रुपये और 190 करोड़ रुपये की लागत से मंजूर किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों और क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो तथा सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
केबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि पूर्व में हमारे इस क्षेत्र के सुधार में स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल और स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने इस सूखे इलाके को हरा-भरा बनाने के लिए बहुत काम किए। सिंचाई विभाग के माध्यम से उन्होंने लिफ्ट इरिगेशन स्कीम लागू की, जो अपने आप में एक मिसाल है। उनके बाद अब श्री नायब सिंह सैनी की वर्तमान सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश की कमी के चलते नहरों में पानी की कमी है लेकिन जल्द ही नहरी पानी की 16 दिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जनसभा के संयोजक विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि ने बवानी खेड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और हलके के विकास के लिए मांग पत्र सौंपा।

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना क
पांच सिंह साहिबानों ने Sgpc सदस्य अमरजीत सिंह और निलंब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू
श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का
मंडियों में धान की आवक शुरू, खरीद व्यवस्था को लेकर रंध
पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की यात्रा, फाजिल्का से उठ
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का इंस्पेक्टर पांच लाख रुपए की र
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बढ़ी आय सीमा पर लाभार्थियों
शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का पहला कप जीतने के बाद गुरु नगरी
गोल्डी को हिरासत में लिए जाने पर वड़िंग ने उठाए सवाल
हरियाणा के 150 स्कूलों के भवनों का जल्द शुरू होंगा प
आकाशवाणी लुधियाना के प्रांगण में मनाया हिंदी दिवस
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार
पंथ से निष्कासित अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह, सिख
आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री पद के लिए हेट रिंग में उछ
पुलिस पर फायरिंग के मामले में मशहूर यूट्यूबर के भाई सम
Aap सरकार से अपने वादों और विकास कार्यों का हिसाब दे :
*फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्
पंजाब आते ही ‘जय श्रीराम’ क्यों भूल जाते हैं मोदी-शाह
अमृतसर में Asi हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मुठभेड़ मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51944462

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us