ज़ीरा में राजा वड़िंग की अगुवाई में कांग्रेस का मार्च
ज़ीरा (फिरोज़पुर), 6 सितंबर: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में रविवार को पूर्व विधायक कुलबीर सिंह ज़ीरा समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडों के साथ मार्च किया। कार्यकर्ताओं ने मोहनजीत शेरों के समर्थन में काली पट्टियां भी बांधीं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
राजा वड़िंग ने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य मोहनजीत शेरों के प्रति एकजुटता व्यक्त करना और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण रहने तथा पुलिस के साथ टकराव से बचने की अपील की।
वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। उन्होंने राजनीति में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को बढ़ावा दिए जाने पर भी चिंता जताई और इसे लेकर सरकार से सावधानी बरतने की अपील की।