वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षकों, शिक्षा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से की बातचीत; विभागों को मांगों के समाधान के दिए निर्देश

Aug24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



कर्मचारी कल्याण भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता; कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मुद्दे पहले से ही विचाराधीन : हरपाल सिंह चीमा

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश


पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां विभिन्न शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों के संघों के साथ-साथ पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ उनकी मांगों और शिकायतों पर विचार-विमर्श करने के लिए श्रृंखलाबद्ध बैठकें कीं।

बातचीत के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। वित्तीय देनदारियों से संबंधित मांगों के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए उन्होंने अधिकारियों को वित्त विभाग और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने संघ के नेताओं को आश्वासन दिया कि उनके ज्ञापन में दर्ज मुद्दे पहले से ही विचाराधीन हैं और इनका उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सभी वैध मांगों को हल करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

विभिन्न बैठकों की श्रृंखला के दौरान वित्त मंत्री ने आई.ई.ए.टी.सी. स्पेशल बी.एड. एम्प्लॉइज यूनियन, आदर्श स्कूल टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग एसोसिएशन, एन.एस.क्यू.एफ. वोकेशनल टीचर्स फ्रंट, ई.टी.टी. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन, 180 ई.टी.टी. टेट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला), बी.एड. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन, 3704 शिक्षक यूनियन और पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के शिष्टमंडलों से मुलाकात की।

इन बैठकों में आई.ई.ए.टी.सी. स्पेशल बी.एड. एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से प्रिया शर्मा, जगरूप कौर और कुलवंत कौर; आदर्श स्कूल टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग एसोसिएशन की ओर से जसवीर सिंह घलोटी, गुरचरण सिंह, चंद्र शेखर, सलीम मुहम्मद, अमरजोत जोशी और अमनदीप कुमार; एन.एस.क्यू.एफ. वोकेशनल टीचर्स फ्रंट की ओर से भुपिंदर सिंह और रणजीत सिंह; ई.टी.टी. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन की ओर से राम प्रताप, संदीप सिंह और अमनदीप कौर; 180 ई.टी.टी. टेट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) की ओर से कमल ठाकुर, सोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह और गुरमुख सिंह; बी.एड. टेट पास बेरोजगार शिक्षक यूनियन की ओर से गुरप्रीत सिंह, सूबेदार निर्मल सिंह और दर्शन सिंह; 3704 शिक्षक यूनियन की ओर से यादविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह; तथा पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट का प्रतिनिधित्व करते हुए दर्शन सिंह धनोआ, अविनाश चंद्र शर्मा, सुखविंदर सिंह सैनी, गुरदीप सिंह वालिया, गुरमीत सिंह टिवाणा, नाहर सिंह, करनैल सिंह, बलवीर सिंह सैनी, राकेश शर्मा और देव राज ने भाग लिया।

-harpalsinghcheema-punjabgovernment-punjabteachers-educationemployees-governmentemployees-punjabpensioners-employeewelfare



TOP HEADLINES


पंजाब कांग्रेस कल बढ़ती महंगाई के खिलाफ करेगी प्रदर्शन
27 अगस्त को पंजाब बंद : सरकारी कर्मी की होगी Strike-ब
फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी चुनाव को लेकर नगर निगम ह
महिलाओं की खुशियों, सम्मान और अधिकारों को तीज के जश्न
गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी ई-20 वापस लेगी मोदी
फूड इंस्पेक्टर लैपटॉप से होंगे हाईटेक; लाल चंद कटारूचक
जालंधर में 28 और 29 अगस्त को होगा प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे
पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्
तालाबों में उपचारित पानी ही छोड़ा जाए_नायब सैनी
फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी की ब
गुरुग्राम में जल भराव वाले मार्गों पर नहीं भेजी जाएगी
लुधियाना नगर निगम में एफएंडसीसी चुनाव को लेकर हंगामा,
ढाडी कला पंजाब के इतिहास को दिशा देने वाली गौरवशाली कल
भगवंत मान सरकार की ओर से बिजली के अधिक आए बिलों से प्र
जाति जनगणना सही न होने से Obc और वंचित वर्गों की हिस्स
गुरुग्राम में ईवी वाहनों का फ्री पंजीकरण शुरू 30 लाख र
जन शिकायतों की अनदेखी पर हरियाणा में एक्सईन को अनिवार्
पूरे पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर जनस
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हरियाणा की नायब सरकार का महि
*अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल च

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51507669

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us