सुखबीर सिंह बादल ने कंडी क्षेत्र के विकास के लिए योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की और पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां का पार्टी में वापिस आने का स्वागत किया
होशियारपुर की पूरी ‘‘चुल्हा दल’’ जिसमें 22 प्रतिनिधि है, पार्टी में दोबारा शामिल हो गए
हुशियारपुर /गढ़शंकर ( तरसेम दीवाना ) - शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के कंडी क्षेत्र के लिए एक व्यापक विकास योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की है , जिसमें उद्योग और राजमार्गों के लिए विशेष पैकेज शामिल है। उन्होने शिरोमणी कमेटी के मैंबर और पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां का पार्टी में दोबारा स्वागत किया और साथ ही पुनर सुरजीत दल की पूरी होशियारपुर इकाई और 22 प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया।
सैला खुर्द अनाज मंडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि दोआबा अकाली घर वापसी लहर के तहत पंजाब में अकाली पुनरूत्थान की अगुवाई कर रहा है और ‘चूल्हा दल’ जिसे पुनर सुरजीत के नाम से भी जाना जाता है, पंजाब में पूरी तरह से सफाया हो जाएगा क्योंकि इसके नेताओं को एहसास हो गया है कि केंद्रीय एजेंसियों के इशारे पर उन्हें अपनी मां पार्टी को कमजोर करने के लिए गुमराह किया गया था। उन्होने कहा कि यह बेहद संतोष की गात है कि चूल्हा दल की पूरी होशियारपुर इकाई पार्टी में वापिस आ गई है। इस अवसर पर उन्होने श्री भुल्लेवाल राठां को इस हलके में पार्टी का हलका इंचार्ज नियुक्त किया।
सरदार बादल ने इस अवसर पर चूल्हा दल के होशियारपुर अध्यक्ष डाॅ. सतविंदर सिंह धत्त और एसजीपीसी के कार्यकारी सदस्य डाॅ. जंग बहादुर सहित पार्टी में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
कंडी बेल्ट के विकास की आवश्यकता के बारे में बोलते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद हम इस क्षेत्र के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेंगें, जिसमें बिजली और टैक्स सब्सिडी भी शामिल होगी। इसके अलावा क्षेत्र में सड़क संपर्क सुधारने के लिए पठानकोट से चंडीगढ़ और अमृतसर से आनंदपुर साहिब तक दोहरे राजमार्गों का निर्माण किया जाएगा।’’ उन्होने कहा कि अकाली दल कंडी के किसानों की मदद करने की जरूरत को भी समझा खासकर उन क्षेत्रों में जहां पानी की कमी थी। उन्होने कहा,‘‘ हम सरकारी टयूबवैल स्थापित करेंगें और किसानों को उनके खेतों की कुशल सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए ड्रिप सिंचााई सुविधा प्रदान करेंगें।
अकाली दल अध्यक्ष ने एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा,‘‘ अकाली दल माहिलपुर में फुटबाॅल का शानदार केंद्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो पंजाब में फुटबाॅल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है।’’ उन्होने आगे कहा कि उन्हे भरोसा है कि यह सेंटर वही परिणाम देगा जो पूर्ववर्ती अकाली सरकार द्वारा हाॅकी के लिए 17 एस्ट्रो ट्रॅर्फ स्थापित करने से पंजाब राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल का एक प्रमुख केंद्र बन गया था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए उनपर भ्रष्टाचार के माध्यम से आॅस्ट्रेलिया में 2500 एकड़ जमीन संचय करने का आरोप लगाते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ आप सरकार के पास बुढ़ापा पेंशन, शगुन योजना, सड़क एवं सीवरेज कार्योें के लिए कोई पैसा नही है। जबकि इसने पिछले चार सालों में अकेले विज्ञापनों पर 4400 करोड़ रूपये खर्च कर दिए है।’’ उन्होने कहा कि अब विफल सरकार ने 52हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेकर और सरकारी संपत्तियों को बेचकर कुछ महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह देने का फैसला किया है। उन्होने कहा,‘‘ यह कुछ महीनों के लिए नकद की पेशकश कर वोट खरीदने की कोशिश है।’’
सरदार बादल ने यह भी घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार राज्य से गैंगस्टरों और ड्रग माफिया का सफाया करेगी। उन्होने कहा,‘‘ हम गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों को जमानत देने से इंकार करने और उनकी पूरी संपत्ति जब्त करने के लिए कानून लाएंगें। ’’ अगली सरकार की एक और प्राथमिकता की घोषणा करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ मैं औद्योगिक यां सीवरेज की एक बूंद पानी भी सतलुज और ब्यास नदियों में नही बहने दूंगा और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मालवा हलके में कैंसर जैसी समस्या से निपटने के लिए यह बेहद जरूरी है।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि सत्ता में आने के बाद अकाली दल राजस्थान नहर में पानी नही जानेे देगा। उन्होने कहा कि पंजाब का पानी राजस्थान को सौंपने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी और इस ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा,‘‘ राजस्थान नहर से मोड़ा गया सारा पानी पंजाब के खेतों में भेजा जाएगा।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राहत ’योजना को पुनजीर्वित कियाजाएगा ताकि व्यापारियों पर थोपे गए टैक्स आतंकवाद को समाप्त किया जा सके, जिसका शिकार वे पिछली कांग्रेस और मौजूद आप सरकार के दौरान हुए हैं। उन्होने सरकारी और निजी मेडिकल और इंजीनियरिंग काॅलेजों में मेधावी विद्यालयों के छात्रों के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करने और उन्हे निशुल्क व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने की भी घोषणा की।
रैली को संबोधित करने वाले वरिष्ठ नेताओं में शिरोमणी कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल , लखविंदर सिंह लक्खी टांडा, जतिंदर सिंह लाली बाजवा, वरिंदर बाजवा, विनरजीत सिंह गोल्डी, तेजिंदर सिंह मिडडूखेड़ा, रविदंर सिंह चक्क , बिक्रम सिंह अल्लाहबख्श भी शामिल थे।