गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

Jun14,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर
 
- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने 148 लाभार्थियों को 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री सौंपी
 
चंडीगढ़, 14 जून।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को फरीदाबाद के  सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लोच के 148 पात्र लाभार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा आवंटित 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री वितरित कर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ गरीबों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि आज जिन लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्री प्रदान की गई है, उनके लिए यह केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य की गारंटी है। मालिकाना हक मिलने से परिवारों को सामाजिक और आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी तथा वे अपने सपनों का घर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक देशभर में लगभग 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ करोड़ों नागरिकों को मिला है।
उन्होंने कहा कि हर घर शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम मुफ्त राशन उपलब्ध करवाने जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप पिछले 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाता रहेगा।
 

Haryana-News



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को
आज से हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्ष
गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सा
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक न्याय एव
पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंह
हरियाणा में भारत भाग्य विधाता फिल्म टैक्स फ्री होगी
*भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त भारत का किया निर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर भाज
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को उड़ाया, एक की मौत-चार घाय
*थाना डिवीजन-2 की नशे के खिलाफ कार्रवाई: नशीली गोलियों
लुधियाना पुलिस का एक्शन: वेस्टर्न यूनियन कारोबार के ना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से गुरदीप सिंह गोशा की
समाज की महानता जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता में निह
*लुधियाना पुलिस का एक्शन: 15 ग्राम हेरोइन और 20 हजार ड
अकाली दल (बादल) की उम्मीदवार हरप्रीत कौर ने 122 वोटों
*थाना आजादनगर पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने व जान से म
अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदिलबाग सिंह नीटा माहल
*पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर द्वारा गोरीवाला नशा मुक्ति टी
डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50404766

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us