*लुधियाना 13 जून (पारस दानिया) : लुधियाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से *15 ग्राम हेरोइन और 20,000 रुपये ड्रग मनी* बरामद हुई है। आरोपी पहले भी नशे के मामले में पकड़ा जा चुका है। यहां बता दें डिवीजन-4 में तैनात SI कुलविंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी के साथ 13 जून शनिवार को गश्त के दौरान मालीगंज चौक, लुधियाना में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि चंदन कुमार नाम का युवक हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने किला मुहल्ला, पुराने किले के अंदर रेड की।
रेड के दौरान आरोपी चंदन कुमार खड़ा मिला। उसे काबू कर तलाशी लेने पर उसके पास से *15 ग्राम हेरोइन और 20,000 रुपये ड्रग मनी* बरामद कर ली गई।
थाना डिवीजन नंबर 4 के SHO SI जसपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी *चंदन कुमार, पुत्र शाम सुंदर, निवासी गांव लोहारा, बापू मार्किट* का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 22-23 साल है। पूछताछ में पता चला कि चंदन कुमार खुद भी नशा करता है और उस पर पहले भी गांजे का मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 4 में NDPS एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत FIR नंबर 101 दर्ज की है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने के आदेश हुए हैं। आगे की जांच जारी है।