ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने विश्व मिल्क डे मनाया
Jun1,2026
| Balraj Khanna | Ludhiana
ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में विश्व मिल्क डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ
वर्चुअल रूप से मनाया गया। प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के
साथ भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली में दूध के महत्व को उजागर किया। इस आयोजन का
उद्देश्य बच्चों में पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ खान-पान की आदतों
के लिए प्रेरित करना था।
ग्रीन लैंड स्कूल्स की श्रृंखलाओं के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा जी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे
बड़ी संपत्ति है और स्वस्थ आदतों की शुरुआत बचपन से ही हो जाती है। दूध पोषण का एक सरल
किंतु अत्यंत प्रभावशाली स्रोत है, जो बच्चों के समग्र विकास में सहायक होता है तथा उन्हें स्वस्थ
और सक्रिय बनाए रखता है।
प्रधानाचार्या श्रीमती बलदीप पंधेर ने कहा कि यह दिवस बच्चों के जीवन में स्वस्थ पोषण के महत्व
को उजागर करता है। दूध एक संपूर्ण एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है,
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है तथा बच्चों के स्वस्थ विकास में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Green-Land-Sr-Sec-Public-School-Celebrates-World-Milk-Day