भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत) द्वारा मई माह मोटापा रोग निवारण शिवर के रूप में मनाया
Jun1,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत) द्वारा मई माह मोटापा रोग निवारण शिवर के रूप में मनाया गया । लुधियाना के सभी क्षेत्रों में पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सभी क्षेत्रों में मोटापा रोग निवारण शिवर लगाऐ गए। भारत में मोटापा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा अनेक घातक रोगो जैसे मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, पेट के रोग, स्वांस का फूलना, कमर दर्द घुटनों के दर्द महिलाओं के मासिक धर्म के रोग आदि को जन्म देता है। यह शिवर भारत नगर क्षेत्र में श्रीमती अमिता सिंगल क्षेत्र प्रधान की अध्यक्षता में लगाया गया।
भारतीय योग संस्थान भारत नगर क्षेत्र द्वारा 27 मई 2026 से लेकर लेकर रविवार 31 मई 2026 तक यह शिवर लाजपत नगर पंछी पार्क में लगाया गया । शिवर में मोटापे को रोकने के लिए आसन, प्राणायाम, ध्यान करवाए गए । इस शिविर में पंजाब प्रांत के प्रधान श्री कुंदन वर्मानी जी ,श्रीमती सुमन वर्मानी जी, प्रवीण शर्मा जी, पंजाब प्रांत के उप प्रधान, सुमन जैन जी, डॉक्टर धर्म सिंह जी वरिंदर धीर जी, सरक्षक, देवी सहायक टंडन जी , विजय भाटिया संरक्षक भारत नगर क्षेत्र
विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रतिदिन आसन प्राणायाम के अतिरिक्त मोटापे को रोकने के लिए विस्तृत चर्चा की गई इसमें खाने पीने पर भी विस्तृत चर्चा की गई और यह भी बताया गया इसके लिए टाइम भी आपको निश्चित करना होगा। आए हुए सभी साधकों ने इस शिवर की बहुत प्रशंसा की और संकल्प किया कि हम प्रतिदिन योग कक्षा में आएंगे।
श्री अशोक भूटानी जी मंत्री भारत नगर जोन ने आए हुए सभी साधकों का व उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया और बताया कि भारतीय योग संस्थान न केवल भारतवर्ष में अपितु विदेश में भी निशुल्क क्लासेस चला रहा है भारतीय योग संस्था का मुख्य उद्देश्य सभी भारतवासियों को स्वस्थ, सुकुशल और प्रसन्न रखना है। लगभग 4500 शाखाएं भारतवर्ष में व विदेशो में निशुल्क चल रही है.! सभी को 24 घंटे में से एक घंटा अपने लिए आवश्यक निकालना चाहिए और योग करना चाहिए।
। भारतीय योग संस्थान का उद्देश्य है करे योग रहे निरोग।
Bhartiya-Yog-Sansthan-Ludhiana-Yoga-Month-