*लुधियाना 13 जून (पारस दानिया) :* कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर-02 की पुलिस ने गश्त के दौरान नशीली गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से *470 नशीली गोलियां* बरामद हुई हैं। युवक पुराना नशा तस्कर निकला, जिसके खिलाफ पहले भी 2-3 नशे के मामले दर्ज हैं।
*चिल्ड्रन पार्क के पास दबोचा*
संबंधित जानकारी देते थाना डिवीजन नंबर दो के एसएचओ एसआई जसवीर सिंह ने बताया कि 13 जून शनिवार को उनकी पुलिस पार्टी गश्त पर पुरानी जेल रोड, चिल्ड्रन पार्क के पास पहुंची थी। इसी दौरान पार्क के नजदीक एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।जिसे एसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शक के आधार पर काबू कर नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास से *470 नशीली गोलियां* बरामद हुईं। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। SHO जसवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान *राहुल वैद उर्फ मोदी, पुत्र परमिंदर कुमार, निवासी गली नंबर 3, सुखदेव नगर, डाबा* के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 23-24 साल है। पूछताछ में पता चला कि राहुल वैद उर्फ मोदी पर पहले भी नशे के मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में NDPS एक्ट की धारा 22/61/85 के तहत FIR नंबर 114 दर्ज कर ली है। आज आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब आरोपी से नशे की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।