*लुधियाना, 14 जून (पारस दानिया) : लुधियाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कर एक वेस्टर्न यूनियन एजेंट के खिलाफ बड़ी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर आम लोगों से सरकारी टैक्स के नाम पर अवैध कटौती और फर्जी एयर टिकट बेचने का आरोप है। रेड के दौरान आरोपी की दुकान से *4 लाख 70 हजार रुपये नकद* बरामद किए गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
एसएचओ डिवीजन नंबर छह की अगुवाई में 13 जून शनिवार को SI हरभजन सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त के दौरान ढोलेवाल चौंक, में मौजूद थी। मुखबिर खास से सूचना मिली कि *अमित मलहोत्रा*, जो गिल चौक में "अमित फोरेक्स (वेस्टर्न यूनियन)" के नाम से फर्म चलाता है, लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। आरोपी करेंसी बदलने, एयर टिकट बुकिंग आदि का काम करता है। पुलिस के अनुसार वह भोले-भाले लोगों से करेंसी बदलने के बदले सरकारी टैक्स के नाम पर अवैध तरीके से मोटी रकम काटता था। इससे सरकार को भी भारी नुकसान पहुंच रहा था।
इसके अलावा आरोपी सस्ते रेट पर एयर टिकट लेकर लोगों को महंगे दामों में बेचता था। कई बार वह जाली/फर्जी टिकट बनाकर उन्हें असली टिकट बताकर बेचकर मुनाफा कमाता था।
*दुकान से 4.70 लाख बरामद, आरोपी फरार*
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की दुकान पर रेड की। रेड के दौरान दुकान से *4 लाख 70 हजार रुपये भारतीय करेंसी नोट* बरामद किए गए। रेड की भनक लगते ही आरोपी *अमित मलहोत्रा पुत्र सतीश कुमार मलहोत्रा, निवासी आत्म नगर, लुधियाना* मौके से फरार हो गया। मौके पर कार्रवाई करते
थाना डिवीजन नंबर 6 के SHO की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 336(2), 338, 336(3) के तहत FIR नंबर 147 दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी अमित मलहोत्रा की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस बरामद नकदी के स्रोत और धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों की भी जांच कर रही है।