समाज की महानता जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता में निहित_नायब सैनी-लुधियाना की ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा

Jun14,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

          राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 14 जून । हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की महानता उसकी आर्थिक समृद्धि से नहींबल्कि  कमजोरअसहाय और जरूरतमंद लोगों के प्रति उसके व्यवहार से मापी जाती है। जो समाज अपने वंचित और जरूरतमंद वर्ग की चिंता करता हैवही वास्तव में प्रगतिशील और संवेदनशील समाज कहलाता है।
मुख्यमंत्री सोमवार नायब सिंह सैनी रविवार को पंजाब के लुधियाना स्थित ज्ञान स्थल मंदिर में आयोजित 346वें मासिक विधवा राशन एवं सहायता वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने अमर शहीद लाला जगत नारायण को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्तिसामाजिक समरसता और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि लाला जगत नारायण की सेवासमर्पण और राष्ट्रहित की भावना की विरासत को आज ज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी तथा लाला जगत नारायण निष्काम सेवा समिति आगे बढ़ा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1997 में  जगदीश बजाज द्वारा शुरू किया गया यह सेवा अभियान आज एक विशाल जनकल्याणकारी आंदोलन का रूप ले चुका है। लगातार 346 महीनों तक जरूरतमंद विधवा माताओं और बहनों तक सहायता पहुंचाना अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित परिवारों के लिए  64वें राहत सामग्री ट्रक की रवानगी की भी सराहना की।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 1 लाख 65 हजार से अधिक जरूरतमंद विधवा परिवारों को राशन वितरित किया जा चुका है। कोविड-19 महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी संस्था के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा 385 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाई गई हैं, 1 लाख 15 हजार से अधिक महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गई हैं तथा 25 हजार से अधिक बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्था केवल सहायता वितरण तक सीमित नहीं हैबल्कि महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली इसकी पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही हैं।
मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार माताओंबहनों और बेटियों के सामाजिकआर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश में विधवा महिलाओं को 3,200 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही हैजबकि हर घर-हर गृहिणी योजना के अंतर्गत 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजनालखपति दीदी अभियानस्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में 81 नए कॉलेज खोले गए हैंजिनमें 31 कॉलेज विशेष रूप से छात्राओं के लिए स्थापित किए गए हैं। राज्य सरकार बेटियों को स्नातकोत्तर स्तर तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही हैताकि वे शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहींबल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में विधवा माताओं और बहनों को सहायता उपलब्ध कराने का यह अभियान अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास है। ऐसी सामाजिक संस्थाएं राष्ट्रसेवामानवता और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान कर रही हैं।
इस अवसर पर पंजाब केसरीजालंधर के चीफ एडिटर पद्मश्री विजय चोपड़ापद्मश्री रजनी बैक्टरज्ञान स्थल मंदिर सेवा सोसाइटी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिकधार्मिक एवं जनसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm



TOP HEADLINES


*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को
आज से हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्ष
गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सा
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक न्याय एव
पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल: सांसद धर्मबीर सिंह
हरियाणा में भारत भाग्य विधाता फिल्म टैक्स फ्री होगी
*भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त भारत का किया निर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर भाज
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को उड़ाया, एक की मौत-चार घाय
*थाना डिवीजन-2 की नशे के खिलाफ कार्रवाई: नशीली गोलियों
लुधियाना पुलिस का एक्शन: वेस्टर्न यूनियन कारोबार के ना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से गुरदीप सिंह गोशा की
समाज की महानता जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता में निह
*लुधियाना पुलिस का एक्शन: 15 ग्राम हेरोइन और 20 हजार ड
अकाली दल (बादल) की उम्मीदवार हरप्रीत कौर ने 122 वोटों
*थाना आजादनगर पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने व जान से म
अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदिलबाग सिंह नीटा माहल
*पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर द्वारा गोरीवाला नशा मुक्ति टी
डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50404791

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us