परमिंदर गोल्डी को आप पंजाब यूथ विंग का वर्किंग प्रधान किया नियुक्त ** रणजीत पाल सिंह आप पंजाब व्यापार विंग के राज्य महासचिव नियुक्त ** अमन अरोड़ा का नई टीम को संदेश: लोगों की सेवा करें, संगठन को मज़बूत करें ** चंडीगढ़, 5 फरवरी** आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अलग-अलग विंग में नए पदाधिकारियों की घोषणा की है, जिससे राज्य के ज़िलों और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी और मज़बूत होगी। ये नियुक्तियां पार्टी ढांचे को और सक्रिय करने और सभी स्तर पर मज़बूत तालमेल बनाने के लिए की गईं हैं। पार्टी ने परमिंदर सिंह गोल्डी को यूथ विंग का स्टेट वर्किंग प्रधान और रणजीत पाल सिंह को व्यापार विंग का राज्य महासचिव बनाया है। ज़िला स्तर पर, कृष्णजीत राव को होशियारपुर के लिए एससी विंग का जिला इंचार्ज बनाया गया है, जबकि गुरशरण सिंह गोल्डी को अमृतसर देहाती का ज़िला सचिव और सुखविंदर सिंह सुखी को श्री मुक्तसर साहिब का ज़िला सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्य क्षेत्रों में संगठन को और मज़बूत करते हुए पार्टी ने ज़िला संगठन इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इनमें कपूरथला के लिए हेनत (सनी ठेकेदार), अटारी के लिए प्रदीप सिंह लाडा, राजासांसी के लिए राजबीर सिंह, अमृतसर वेस्ट के लिए एडवोकेट रमन कुमार, फरीदकोट के लिए गुरप्रीत सिंह धालीवाल, कोटकपूरा के लिए मंदीप, लुधियाना वेस्ट के लिए राजू कनौजिया और ज़ीरा के लिए गुरमन सिंह को ज़िला संगठन इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यूथ विंग में गुरजंट सिंह गिल को निहाल सिंह वाला, राजविक्रांत विक्कू को पटियाला देहाती, सुखदीप सिंह गोल्डी को अमरगढ़, अभि हालन को रूपनगर, सतनाम सिंह को दिड़बा, नवजोत सिंह ढिल्लों को रामपुरा फूल, सुखमनजोत सिंह संधू को जलालाबाद और गुरविंदर सिंह किम्मेवाला को ज़ीरा का हलका कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी ने पक्के और मेहनती नेताओं को ज़िम्मेदारियां इस उम्मीद के साथ दी हैं कि वे संगठन को मज़बूत करेंगे और लोगों से जुड़े रहेंगे। अमन अरोड़ा ने कहा कि आप आम लोगों की पार्टी है। मुझे उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पंजाब के लोगों और पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और लगन से काम करेंगे और आप की लोगों के लिए बनी नीतियों और विजन को हर गांव, हर वार्ड और हर घर तक लेकर जाएंगे।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)