गुरविंदर सिंह हत्या मामले में शामिल दो मुलजिम गिरफ्तार; अपराध में इस्तेमाल किये गये वाहन बरामद

Feb4,2026 | Gurvinder Singh Mohali | Sas Nagar/ Chandigarh



विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने साथियों विक्की सत्तेवाला और रवि फरीदकोटिया के साथ मिलकर रची थी अपराध की साजिश: एसएसपी हरमनदीप हंस  

तकनीकी जानकारी के आधार पर दोषियों को किया गया गिरफ्तार

चंडीगढ़/एसएएस नगर, 4 फरवरीः


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.ए.एस. नगर पुलिस ने मोहाली जिला अदालत परिसर के बाहर हुई गुरविंदर सिंह की हत्या से संबंधित दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया है और इस अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन भी बरामद किए हैं। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस.ए.एस. नगर हरमनदीप हंस ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलतेज सिंह उर्फ बंटी निवासी गांव टहिणा (फरीदकोट) और मंगत सिंह उर्फ मैक्स निवासी जलालाबाद (फाजिल्का) के रूप में हुई है। बरामद किए गए वाहनों में काला बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (पी.बी.-22-डी-5444) और सफेद होंडा अमेज़ कार (यू.पी.-14-सीडी-6847) शामिल हैं, दोनों ही अपराध में इस्तेमाल किए गए थे।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित गुरविंदर सिंह को 28 जनवरी, 2026 को जिला अदालत परिसर, मोहाली के बाहर उनकी पार्क की गई कार के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। उनकी पत्नी, शिकायतकर्ता अमरदीप कौर ने विदेशी गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की संलिप्तता पर संदेह जताया था, जो कथित तौर पर उनके पति को धमकी दे रहा था।

एसएसपी हरमनदीप हंस ने कहा कि जांच के दौरान सीसीटीवी विश्लेषण से पता चला है कि दो मुलजिम एक काले पल्सर मोटरसाइकिल पर आए, गोलीबारी की और बाद में कपड़े बदलकर सफेद होंडा अमेज़ कार में फरार हो गए। तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर यह सामने आया कि अपराध की योजना गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपने साथियों विक्की सिंह उर्फ विक्की सत्तेवाला और रवि कुमार उर्फ रवि फरीदकोटिया, जो इस समय विदेश में हैं, की मदद से बनाई थी।

एसएसपी ने आगे कहा कि गिरफ्तार मुलजिमों के खुलासे पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया काला बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और सफेद होंडा अमेज़ कार बरामद की है।

उन्होंने कहा कि साजिश को पूरी तरह सुलझाने के लिए बाकी साथियों और मास्टरमाइंड की पहचान करने तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इस संबंध में बीएनएस की धारा 103(1), 109 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 23 दिनांक 28-01-2026 को एसएएस नगर के पुलिस स्टेशन सोहाना में पहले ही दर्ज है।

Powered by Froala Editor

Two-Accused-Involved-In-Gurvinder-Singh-s-Murder-Case-Held-Vehicles-Used-In-Crime-Recovere



TOP HEADLINES


होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदा
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास
कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंड
/यू.पी. से नशीली गोलियां लाकर पंजाब में बेचने वाला काब
परिसीमन पंजाब जैसे राज्यों पर भाजपा का छिपा हुआ हमला
गुरमीत सिंह खुड्डियां ने वेटरनरी अधिकारियों, इंस्पेक्ट
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने अत्यधिक गर्मी से निपटने क
‘आप’ सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की रेड पर बोल
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के
परिसीमन पंजाब जैसे राज्यों पर भाजपा का छिपा हुआ हमला
*कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, लहरागागा में ओपीडी और आईपीडी स
स्वास्थ्य पैसों से नहीं खरीदा जा सकता, लेकिन स्वास्थ्य
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने रचनात्मक कोलाज गतिविधि के साथ
द समर न्यूज़ के ग्रुप एडिटर अर्शदीप सिंह समर को सदमा,
कांग्रेस ने नेहरू युग में बाबा साहेब अबेडकर का राजनीत
लुधियाना के गुरूद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला ब
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को
सी.बी.एस.ई. एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल
कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉ
विधानसभा के स्पीकर संधवा ने समाना मोर्चे की संगत को सौ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49820871

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us