कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

Apr15,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


— मंत्री ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

— अब तक पूरे पंजाब में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 80 हजार मीट्रिक टन की खरीद: कटारूचक्क
पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र भोआ के अंतर्गत आने वाली सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने गेहूं की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने मंडी में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और किसानों से बातचीत भी की।

इस मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री विकास सैनी (चेयरमैन मार्केट कमेटी पठानकोट), राज ऋषि मेहरा (जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक), नितिन ठाकुर (सदस्य जिला परिषद), भूपिंदर सिंह (सदस्य जिला परिषद), पवन कुमार (चेयरमैन ब्लॉक समिति घरोटा), संदीप कुमार (ब्लॉक प्रधान) सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कटारूचक्क ने कहा कि पूरे पंजाब में गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई है और मंडियों में किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी किसान को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि खरीद से संबंधित सभी एजेंसियों के लिए आवश्यक तंत्र तैयार किया गया है और अधिकारी लगातार मंडियों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में खराब मौसम के कारण खरीद की गति थोड़ी प्रभावित हुई थी, लेकिन अब मौसम में सुधार के साथ मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक पूरे पंजाब में 4 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 80 हजार मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। इसके साथ ही केंद्र से आई टीमों द्वारा फसल की जांच के लिए गेहूं के सैंपल भी लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पंजाब को 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है, जबकि राज्य ने 132 लाख मीट्रिक टन की व्यवस्था कर ली है। उन्होंने बताया कि मंडियों में बारदाना (बोरी व्यवस्था) पूरी तरह उपलब्ध है और सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों से किया गया वादा—मंडियों में आने वाले गेहूं के एक-एक दाने की खरीद और 24 घंटे के भीतर भुगतान—इस बार भी पूरी तरह निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों की तरह इस सीजन में भी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल का पूरा भुगतान समय पर किया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सुविधाओं को और मजबूत किया जाए ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और मंडी से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Food-Civil-Supplies-And-Consumer-Affairs-Minister-Lal-Chand-Kataruchak-Takes-Stock-Of-Wheat-Procurement-Operations-At-Sarna-Dana-Mandi-rajan-Ki-Mandi-



TOP HEADLINES


लुधियाना में परिवार की गैरमौजूदगी में घर व अलमारी के त
लुधियाना में मामूली कहासुनी के बाद सगे बेटे द्वारा मां
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियो
लुधियाना में कॉरपोरेट हाई-प्रोफाइल पार्टी में बॉलीवुड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1,500 किलो संदिग्ध देसी घी बराम
गैंगस्टरां ते वार की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरो
जापान के उद्यमियों का हरियाणा की नीतियों पर भरोसा बढ़ा
कैंसर के कारणों के निवारण पर हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ता स
*लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विभिन्न गांवों म
*एस.सी. आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा भलाई वि
*सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों स
विश्व बैंक व ए.आई.आई.बी की टीम ने शहर का दौरा कर अमृत
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जा
कॉलेज से छात्र को पकड़ा सिग्नेचर कैप्सूलों क़े पत्तों सम
*मुख्यमंत्री द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरर
दीवान का मान सरकार पर हमला: लुधियाना में भारी बिजली कट
*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों
डीएसपी योगेश कुमार शर्मा की सर्विस रिवॉल्वर साफ करते स
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेते थाना ड

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49881894

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us