करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट के तहत मंदिर क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा-(एसडीएम स्वाति डोगरा)
हमीरपुर(अनिल पासी)
सिद्ध बाबा बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विकास कार्यों को लेकर 65 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर सुविधाओं को जोड़ा जाएगा इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। यहां अब श्रद्धालु जो पुरुष होंगे वह 9 नंबर गेट के पास से सीधा ही गुफा के लिए नए रास्ते से जा सकेंगे जबकि महिलाओं को दूसरे रास्ते से भेजने की योजना तैयार की गई है। 14 मार्च से यहां चैत्र नवरात्र मेले शुरू हो रहे हैं जिसमें हिमाचल के अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश और विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अपनी मन्नत पूरी होने पर चढ़ना भी चढ़ाते हैं। यहां जो नई सुविधाओं को जोड़ा जाएगा उनमें एक बड़े स्तर की मंजिला पार्किंग होगी । यहां लाइब्रेरी, म्यूजियम, एडमिन ब्लॉक भी बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट एडीबी का है जिसमें यहां हर सुविधा को श्रद्धालुओं के लिए जोड़ने का क्रम शुरू हो गया है।
एसडीएम स्वामी डोगरा का कहना है कि 65 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है और इसके लिए बहुत सी प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार किया गया है।
पूर्व मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल का कहना है कि उनके समय यहां जो बाहर की टीम दौरे पर आई थी उसने प्रोजेक्ट रिपोर्ट को देखा था के आधार पर ही अब वहां आगे का कार्य होना है।