लुधियाना 13 अप्रैल (पारस दानिया)।
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा के निर्देशों पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह व उनकी पुलिस टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए चार आरोपियों को बड़ी मात्रा में हेरोइन, आईस और ड्रग मनी समेत काबू किया है।
इस संबंध में प्रेस को जानकारी सांझा करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह और एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि एसीपी डिटेक्टिव हर्षप्रीत सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के इंचार्ज नवदीप सिंह व उनकी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के संबंध में गणेश स्वीट शॉप शिमलापुरी के पास मौजूद थी। तभी ASI राज कुमार 590/खन्ना को गुप्त सूचना मिली कि नितिन कुमार उर्फ गोचा और अमित पुत्र महिंदर सिंह उर्फ बल्ली निवासी मकान नंबर 1902/10-37 गली नंबर 17, मोहल्ला गोबिंदसर न्यू शिमलापुरी थाना डाबा और दविंदर सिंह उर्फ रम्मी पुत्र बलदेव सिंह निवासी मकान नंबर बी-29/1903 गली नंबर 16 नजदीक बस स्टैंड मोहल्ला गोबिंदसर न्यू शिमलापुरी और हरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलदेव सिंह निवासी मकान नंबर 2089 सखास नगर गिल रोड़ थाना सदर के रहने वाले हैं जो हेरोइन व आइस ड्रग बेचने का धंधा करते हैं। आज भी नितिन कुमार उर्फ गोचा और अमित पुत्र महिंदर सिंह अपने दोस्त दविंदर सिंह उर्फ रम्मी व हरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के साथ उनके मकान नंबर 1902/10-37 गली नंबर 17 मोहल्ला गोबिंदसर न्यू शिमलापुरी थाना डाबा में मौजूद हैं जिनके पास भारी मात्रा में हेरोइन व आइस है। जिनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल शनिवार को मुकदमा नंबर 70, अंडर सेक्शन 21:61:85 एनडीपीएस एक्ट एडिशनल ऑफेंस 21 सी 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन डाबा में दर्ज रजिस्टर किया गया और आरोपी नितिन कुमार उर्फ गोचा और अमित बेटे महिंदर सिंह उर्फ उसके दोस्त दविंदर सिंह उर्फ रम्मी और हरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को ड्रग्स लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। वहीं आरोपियों से मौके पर 510 ग्राम हेरोइन, 06 ग्राम आईस और 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे और 5000/- ड्रग मनी भी बरामद की गई। आज आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को 02 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है, जिनसे बरामद हेरोइन और आइस के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है आरोपी लुधियाना सहित कहां-कहां नशे की सप्लाई करते थे।