आरोपी नशा करने का आदी, रोज गार्डन, माया नगर, घुमार मंडी, किपस मार्केट
कैंसर हॉस्पिटल इत्यादि इलाकों में करता था वारदातें* चौंकी इंचार्ज सुभाष चंद कटारिया
लुधियाना 13 अप्रैल (पारस दानिया)। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर आठ रेंज की पुलिस चौंकी घुमार मंडी ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। घुमार मंडी चौंकी इंचार्ज एएसआई सुभाष चंद कटारिया की पुलिस टीम ने कमिश्नरेट के इलाके में छीना-झपटी की वारदातें करने वाले एक पल्सर गैंग के सदस्य को काबू किया है। आरोपी की पहचान कुंदन पुरी बिंद्राबन रोड़ के रहने वाले 35 वर्षीय हनी सोखल पुत्र राकेश कुमार के रूप में है। पुलिस ने आरोपी से 09 मोबाइल और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चौंकी इंचार्ज सुभाष चंद कटारिया ने बताया कि 10 अप्रैल को आरोपी ने एक राहगीर से मोबाइल स्नैचिंग की वारदात की थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत चेतन सूरी की तरफ से प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया वह फोटोग्राफी का काम करता है। 8 अप्रैल को दोपहर के 1:30 बजे माया नगर में अपने निजी काम के सिलसिले में गया था। और वहां से वापस आते समय रोज गार्डन की तरफ आ रहा था। तभी रोज़ गार्डन के पास एक काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने उसके हाथ से सैमसंग 24 अल्ट्रा लाइट ग्रीन रंग का मोबाइल स्नैच किया और बाइक भागकर फरार हो गया। आपसी तलाश करने पर फोन स्नैच करने वाले आरोपी का नाम हनी सोखल पता चला। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। अगली कार्रवाई में आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई। 24 घंटे के अंदर आरोपी को वारदात में इस्तेमाल किए गए पल्सर मोटरसाइकिल समेत काबू किया गया। आरोपी से स्नैच किए गए शिकायतकर्ता के मोबाइल सैंमसंग 24 अल्ट्रा सहित एक एप्पल का 11 और विभिन्न मार्का के 07 मोबाइल और बरामद किए गए।
घुमार मंडी इंचार्ज सुभाष चंद कटारिया ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है। जिसने पुलिस को खुलासे करते बताया कि रोज गार्डन, माया नगर, घुमार मंडी, रख बाग, किपस मार्केट, कैंसर हॉस्पिटल क्षेत्र इत्यादि इलाकों में वारदातें करता है। वारदात करने के बाद पल्सर मोटरसाइकिल भागकर फरार हो जाता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक स्नेचिंग का मामला दर्ज है। आगे की पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जिससे और भी खुलासे व रिकवरी होने की संभावना है।