भगवंत मान सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को और मजबूत करने के लिए 672 स्टाफ नर्सों की भर्ती का ऐलान

Mar12,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े प्रयासों के तहत 672 स्टाफ नर्सों की भर्ती की जाएगी

इन 672 स्टाफ नर्सों की भर्ती से स्वास्थ्य देखभाल स्टाफ को और मजबूती मिलेगी: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों की देखभाल को और बेहतर बनाने के लिए 672 नई स्टाफ नर्सों के पदों के साथ स्वास्थ्य देखभाल स्टाफ में महत्वपूर्ण वृद्धि की

सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए 672 स्टाफ नर्सों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती से संबंधित यह विज्ञापन प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 13 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक खुला रहेगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के अधीन अपनी आवेदन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

यह भर्ती पहले स्वीकृत 406 स्टाफ नर्स पदों से अलग है, जिनमें से 275 पदों के लिए नियुक्ति आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। नियुक्त की गई इन नर्सों को पंजाब भर के विभिन्न सब-डिविजनल अस्पतालों और जिला अस्पतालों में तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जनवरी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भर्ती की गई नई 282 नर्सों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में सुशासन और समय पर भर्ती पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ध्यान देने योग्य है कि 672 नर्सों की यह भर्ती विशेष रूप से प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर पर नर्सिंग कार्यबल को और मजबूत करेगी। इस कदम से मरीजों की देखभाल में सुधार होगा और सरकारी अस्पतालों में काम के बोझ को कम करने में सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य देखभाल कार्यबल को मजबूत करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार पूरे राज्य में स्वास्थ्य ढांचे और कार्यबल को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पहले ही डॉक्टरों, विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि अपने स्वास्थ्य कार्यबल को और मजबूत करने तथा मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अब 672 अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की भर्ती की जा रही है। यह कदम प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ पंजाब के लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाला इलाज सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में स्वास्थ्य स्टाफ और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का लगातार विस्तार किया है।

हाल के वर्षों में 1500 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिनमें 600 से अधिक विशेषज्ञ और 948 सामान्य चिकित्सक शामिल हैं। ये नियुक्तियां वर्तमान में सेवा दे रहे कुल डॉक्टरों का लगभग 35 प्रतिशत हैं और इन्होंने पंजाब भर में चिकित्सा सेवाओं को काफी मजबूत किया है।

पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ माध्यमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं हर निवासी तक पहुंचाई जा सकें।

इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं में 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मुफ्त दवाइयों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाई गई है, जिससे मरीजों की देखभाल और उपचार के परिणामों को और बेहतर बनाया जा सका है।

पंजाब भर के परिवारों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवरेज देकर वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है, जिससे नागरिकों को बिना किसी आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

स्टाफ नर्सों में 672 और नर्सों की वृद्धि से पंजाब भर में स्वास्थ्य सेवाओं को महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी। यह भर्ती प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने, सरकारी अस्पतालों में बढ़ते ओपीडी और आईपीडी भार को संभालने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय और राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

यह पहल तृतीय स्तर के अस्पतालों पर रेफरल के बोझ को कम करने और समुदाय स्तर पर बेहतर निरंतर नदेखभाल तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने में भी मदद करेगी।

यह भर्ती अभियान पंजाब सरकार की एक मजबूत, सुलभ और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नर्सिंग कैडर का विस्तार और विशेषज्ञ सेवाओं को मजबूत करके पंजाब सरकार राज्य के लोगों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सुधार सुनिश्चित कर रही है।

Bhagwant-Mann-Govt-Announces-Recruitment-Of-672-Staff-Nurses-To-Strengthen-Public-Healthcare-System-



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रण
सिद्ध बाबा बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में विकास कार्यों
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक
सुखपाल खैरा के विवादित बयान के बाद 'आप' महिला वॉलंटियर
पंजाब में आईपीएस पीपीएस अधिकारियों के तबादले
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का न
*महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी शब्दावल
*मोहाली की महिला को सेहत योजना के तहत समय पर दिल का इल
लुधियाना में दात और पिस्टल दिखाकर एक्टिवा सवार से लूट,
लुधियाना में दो बच्चों की मां को लग्जरी जीवन और शादी क
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिने
*14 मार्च की यह बदलाव रैली पंजाब में होने वाले 2027 के
प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौता पंजाब की कृषि अ
पंजाब में महिलाओं को निशाना बनाकर पैसे वसूलने वाले साइ
हमने पंजाब के लोगों से किया हर वादा पूरा किया है और भव
गैंगस्टरों को अपराध से पहले ही नाकाम करने में कैसे काम
शिरोमणी अकाली दल खन्ना और जगराओं को जिले में बदलने के
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में बेस्टोवल ऑफ ऑनर्स ग
पंजाब सरकार राजपुरा–आकड़ लिंक सड़क का नाम श्री गुरु ते
*कानियांवाली माइनर की क्षमता और पानी का निरंतर प्रवाह

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49425271

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us