पुलिस ने बोहेमिया गैंग सहित 16 बायनेम और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज, आठ आरोपी काबू
लुधियाना 4 फ़रवरी (पारस दानिया)। लुधियाना में एक बार फिर गैंगवॉर से दहशत का माहौल बन गया। इस बार थाना साहनेवाल के अंतर्गत इलाके में दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारू हथियारों के साथ-साथ ईंट-पत्थर बरसाए। यहीं नहीं झगड़े दौरान आरोपियों में फायरिंग भी हुई। इस दौरान एक युवक की टांग पर भी गोली लगी है। जिसकी पहचान लोकेश रावत के रूप में सामने आई है जो उपचाराधीन हैं और इस घटना में कई मौके पर गंभीर घायल हुए हैं। घटना 3 फ़रवरी महां देव नगर में घटित हुई है। आरोपी दहशतगर्द करने के बाद से फरार हो गए थे। जिस घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। और आगे की जांच के चलते पुलिस ने बोहेमिया गैंग समेत 16 बायनेम और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। नामजद आरोपियों में महादेव नगर के बोहेमिया, ग्यासपुरा का रहने वाला मसला पुत्र मोहम्मद मुस्तफा, महां सिंह नगर का अनमोल शर्मा, पीपल चौंक वासी इंद्रजीत सिंह, रोहित, रजत, बबलू वर्मा, सागर, मोहित, लोकेश रावत,मनी खचर,खान, मोनू कुमार उर्फ मानों,अमन व, दलीप उर्फ डीके और प्रदीप धींगान के रूप में है। इनमें से पुलिस ने रोहित, मसले, अनमोल शर्मा, संजय पंडित, हरप्रीत सिंह, देव, कौशल कुमार, सत्यम पाल को गिरफ्तार कर लिया है। लोकेश गोली लगने के बाद पुलिस की निगरानी में उपचाराधीन है। मामले की जांच इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह कर रहे हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी है।