पंजाब सरकार राज्य में रसोई गैस की स्थिति स्पष्ट करे: वड़िंग
Mar12,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
कहा: घरेलू रसोई गैस की बुकिंगें भी बंद हुईं
*
चेतावनी: आने वाले दिनों में संकट हो सकता है और गंभीर
*
चंडीगढ़, 12 मार्च: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार से राज्य में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, क्योंकि अब घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि न केवल कमर्शियल गैस की सप्लाई रुकी हुई है, बल्कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू उपभोक्ताओं को भी गैस सिलेंडरों की सप्लाई नहीं मिल रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस गंभीर मुद्दे पर पंजाब सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं, जो राज्य के हर घर से जुड़ा हुआ है।
वड़िंग ने खुलासा किया कि उन्हें परेशान उपभोक्ताओं के लगातार फोन आ रहे हैं, जिनका कहना है कि घरेलू गैस की बुकिंगें भी रोक दी गई हैं और डिस्ट्रीब्यूटर्स व एजेंसियों के पास भी इस बात का कोई स्पष्ट जवाब नहीं है कि सप्लाई दोबारा कब शुरू होगी।
उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए, क्योंकि यह संकट हर दिन और गंभीर होता जा रहा है।
वड़िंग ने चेतावनी देते हुए, कहा कि जल्द ही ऐसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है, जब लोग अपने गैस चूल्हे भी नहीं जला पाएंगे और खाना नहीं बना सकेंगे, जबकि सरकार इस मामले में पूरी तरह बेखबर और लापरवाह दिखाई दे रही है।
Warring-Asks-Punjab-Govt-To-Clarify-Position-On-Cooking-Gas