लुधियाना 4 फ़रवरी (पारस दानिया)- डीजीपी पंजाब की तरफ से इमानदारी व तनदेही से ड्यूटी निभाने वालों की हौसला अफजाई जारी है। जिसके चलते लुधियाना पुलिस प्रशासन में तैनात कई पुलिस चौकियों के प्रभारी रहे एएसआई कृष्ण लाल को तरक्की का स्टार लगा है। उन्हें सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है। कृष्ण लाल मौजूदा थाना डिवीजन नंबर सात में तैनात हैं। इस अवसर पर एसीपी ईस्ट सुमित सूद और थाना डिवीजन सात प्रभारी गगनदीप सिंह ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। वहीं एसआई कृष्ण लाल की इस तरक्की पर उनके साथियों,सगे संबंधियों और पुलिस स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यहां बता दें कि कृष्ण लाल कैलाश पुलिस चौंकी, ढंडारी इत्यादि थानों चौकियों में सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उनके द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है और उनकी इस तरक्की को एक अच्छी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रमोट होने के बाद सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने डीजीपी पंजाब, सीपी लुधियाना आईपीएस स्वपन शर्मा, डीसीपी रूपिंदर सिंह, डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा, एसीपी सुमित सूद, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सहित उच्च अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।