'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

Apr18,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 
जनता के सहयोग से जल्द होगा 'नशा मुक्त पंजाब' का सपना: बलतेज पन्नू
 
गांव की रक्षा कमेटियों को लोगों का मिल रहा है पूरा सहयोग, मोबाइल ऐप के ज़रिए पुलिस को नशा तस्करों की सही जानकारी मिल रही है, अब तक 60 हज़ार से ज़्यादा तस्कर गिरफ्तार: पन्नू
 
चंडीगढ़, 18 अप्रैल
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के सक्रिय सहयोग से जिस तरह की सफलता मिल रही है, उससे यह साबित हो गया है कि पंजाब बहुत जल्द पूरी तरह से ड्रग-फ्री होने की ओर बढ़ रहा है। सरकार और जनता के बीच इस तालमेल ने ड्रग तस्करों की कमर तोड़ दी है। 
 
 
नशों के खिलाफ चल रही जंग के अब तक के आंकड़े सांझा करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक कुल 41,850 एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में कार्रवाई करके करीब 60,000 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस द्वारा की गई रिकवरी के आंकड़े बताते हैं कि यह मुहिम कितनी गहराई से काम कर रही है। अब तक पुलिस ने 2569 किलोग्राम हेरोइन, 0.37 किलोग्राम स्मैक, 748 किलोग्राम अफीम, 35,058 किलोग्राम भुक्की, 898 किलोग्राम गांजा और 4599 किलोग्राम कोकीन बरामद करके एक बड़े ड्रग नेटवर्क को तबाह किया है। 
 
बलतेज पन्नू ने खास तौर पर जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी की तारीफ करते हुए कहा कि गांवों में बनी विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसीज़) को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के लिए बनाए गए खास मोबाइल ऐप पर सबसे ज्यादा जानकारी पुलिस तक पहुंच रही है, जिसका सक्सेस रेट 80 परसेंट से ज्यादा है।
 
पन्नू ने स्पष्ट कि आज जो बड़ी संख्या में एफआईआर दर्ज हो रही हैं और रिकवरी हो रही है, वह मुख्य रूप से लोगों द्वारा दी गई सही जानकारी और उनकी मदद की वजह से ही संभव हो पा रही है। यह 'रंगला पंजाब' की दिशा में एक निर्णायक जीत है।

Bhagwant-Mann-Govt-s-Yudh-Nashean-Virudh-Campaign-Rattles-Traffickers-60-000-Put-Behind-Bars-



TOP HEADLINES


भारत अब दूसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम: मनो
एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर
बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 52
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़
पंजाब में जारी प्री एस आई आर में अब तक 37लाख वोटर संदि
सूरजमुखी की खरीद 25 मई से शुरू होगी : कृषि मंत्री श्या
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को
पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्दे
सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.1
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय का पूरा ब्यौरा देना होग
*लुधियाना: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत
*लुधियाना में जीटी रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइ
*लुधियाना: जहर देकर 3 आवारा कुत्तों की हत्या, थाना सले
सरप्लस या आर्थिक संकट की निशानी, रंधावा ने केंद्र की व
हर घर स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा सुनिश्चित करें: ना
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : क
हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जु
चिकित्सा केवल पेशा नहीं, मानवता की सेवा का पवित्र दायि
*लुधियाना पुलिस द्वारा टार्गेट हमलों की साज़िश नाकाम,

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50172478

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us