युवा शक्ति के संकल्प से नशामुक्त बनेगा हरियाणा: नायब सिंह सैनी

Sep6,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


       राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 6 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की युवा शक्ति ने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है और युवाओं का यही जोश प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने नशे की चुनौती से निपटने के लिए कार्रवाई, जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर मजबूत व्यवस्था तैयार की है। 
मुख्यमंत्री रविवार को रेवाड़ी में ‘नशा मुक्त हरियाणा-खेल युक्त हरियाणा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे के खिलाफ मजबूत सामाजिक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित हाफ मैराथन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। ‘नशे से जंग-रेवाड़ी के संग’ थीम पर आयोजित इस भव्य मैराथन में रेवाड़ी के विधायक  लक्ष्मण यादव, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक  अनिल यादव तथा नलवा के विधायक  रणधीर पनिहार,  पंकज नैन, मैराथन की ब्रांड एंबेसडर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पैरा एथलेटिक्स स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री  ने मैराथन को फ्लैग ऑफ करने से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि रेवाड़ी जैसी वीरता, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की धरती पर नशे जैसी सामाजिक बुराई के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या अचानक पैदा नहीं हुई, बल्कि लंबे समय से चली आ रही चुनौती है, जिस पर पहले गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। पिछले 12 वर्षों में हरियाणा सरकार ने इस समस्या को राजनीतिक चश्मे से नहीं, बल्कि हरियाणा के परिवारों और युवाओं के भविष्य से जोड़कर देखा है। सरकार नशे के खिलाफ प्रभावी एवं ठोस कदम उठाते हुए युवाओं को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त युवा ही खुशहाल परिवार की आधारशिला है, हुनरमंद युवा ही समृद्ध हरियाणा का निर्माण करेगा और संकल्पवान युवा ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की ताकत बनेगा।
मुख्यमंत्री  ने युवाओं से नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की बिक्री या ड्रग पैडलिंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त है, तो वे चुप न रहें। उनकी एक सूचना किसी परिवार के चिराग को बुझने से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक युवा कम से कम 10 अन्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी ले, तो यह संकल्प शीघ्र ही एक विराट जन आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने बताया कि नशा पीड़ितों की सहायता तथा ड्रग पैडलिंग की गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल-फ्री एंटी-ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9050891508 शुरू किया गया है। इसके अलावा नशीले पदार्थों से संबंधित शिकायतें ‘मानस’ पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1933 के माध्यम से भी दर्ज कराई जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, इसलिए नागरिक बिना किसी भय के नशे के खिलाफ इस अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित जन को नशे के खिलाफ जारी अभियान में सहभागिता की शपथ भी दिलाई।
हाफ मैराथन के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लैग ऑफ मचान से 50 हजार से अधिक धावकों व अन्य प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, मैराथन ट्रैक पर ड्रोन के माध्यम से भी 50 हजार से अधिक धावकों पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से धावकों में जोश और उमंग का माहौल बना रहा। आसमान से बरसते फूलों और जोश के साथ दौड़ का दृश्य आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। पुष्प वर्षा के बीच धावकों ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और पूरे जोश के साथ मैराथन में भाग लिया।
मुख्यमंत्री फन रन में शामिल हजारों धावकों को फ्लैग ऑफ करने के बाद स्वयं मैराथन ट्रैक पर पहुंचे और धावकों के साथ दौड़ लगाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच दौड़ता देखकर धावकों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैराथन में भाग ले रहे प्रतिभागियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैराथन ट्रैक के साथ ग्रीनबेल्ट में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मैराथन के दौरान फ्लैग ऑफ मंच से लेकर मैराथन ट्रैक तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। फ्लैग ऑफ मंच पर गायक नवीन पुनिया एवं सत्यन लांबा की प्रस्तुतियों ने माहौल में जोश और उमंग भरा। वहीं, मैराथन ट्रैक पर बनाए गए विभिन्न कल्चरल पॉइंट्स पर जिला के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धावकों में जोश भरने का कार्य किया। इसके साथ सैंड आर्ट और नशामुक्त हरियाणा का संदेश देते हुई प्रदर्शनियों ने जागरूकता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री  ने रिकार्ड भागेदारी के साथ संपन्न हुई  रेवाड़ी मैराथन के विजेता प्रतियोगियों को राव तुलाराम स्टेडियम के सामने बने मंच पर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुबह 6 बजे आरंभ हुई 10 किलोमीटर की हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में मोनू कुमार ने पहला स्थान हासिल कर दौड़ अपने नाम की। रेस में दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र रहे तथा तीसरा पुरस्कार रामसंगरुप ने जीता। इसी मैराथन के महिला वर्ग में सरिता पाल पहले स्थान पर रही। दूसरा पुरस्कार सोनिका व तृतीय पुरस्कार नीता रानी ने मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया।
सुबह 7 बजे शुरू हुई 5 किलोमीटर की मैराथन में यश को पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार मिला। इसी दौड़ में पंकज ने द्वितीय तथा शंकरदयाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग में पूजा सबसे आगे रही। दूसरे स्थान पर सोनिया व तीसरे स्थान पर नीलम ने बाजी मारी। मुख्यमंत्री ने 10 किलोमीटर के प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः एक लाख, 50 हजार व 21 हजार रुपए का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसी प्रकार 5 किलोमीटर के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को 5100, 3100 व 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।  पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को भी सम्मानित किया गया ।

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना क
पांच सिंह साहिबानों ने Sgpc सदस्य अमरजीत सिंह और निलंब
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी से घर-घर जाकर शुरू
श्री आनंदपुर साहिब हलके में गूंजा भगवंत मान दोबारा का
मंडियों में धान की आवक शुरू, खरीद व्यवस्था को लेकर रंध
पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा की यात्रा, फाजिल्का से उठ
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का इंस्पेक्टर पांच लाख रुपए की र
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बढ़ी आय सीमा पर लाभार्थियों
शेर-ए-पंजाब T-20 लीग का पहला कप जीतने के बाद गुरु नगरी
गोल्डी को हिरासत में लिए जाने पर वड़िंग ने उठाए सवाल
हरियाणा के 150 स्कूलों के भवनों का जल्द शुरू होंगा प
आकाशवाणी लुधियाना के प्रांगण में मनाया हिंदी दिवस
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार
पंथ से निष्कासित अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह, सिख
आरती सिंह राव ने मुख्यमंत्री पद के लिए हेट रिंग में उछ
पुलिस पर फायरिंग के मामले में मशहूर यूट्यूबर के भाई सम
Aap सरकार से अपने वादों और विकास कार्यों का हिसाब दे :
*फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्
पंजाब आते ही ‘जय श्रीराम’ क्यों भूल जाते हैं मोदी-शाह
अमृतसर में Asi हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मुठभेड़ मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51944457

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us