बिजली मंत्री अनिल विज ने शुरू किया बिजली बिलों की 8200करोड़ बकाया वसूली का अभियान

Apr20,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


         राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 20 अप्रैल। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री  अनिल विज ने कहा कि  वसूली अधिनियम के तहत स्थायी रूप से काटे गए बिजली कनेक्शनों वाले उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली के लिए 15 दिनों के भीतर नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वसूली प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाए तथा इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
  बकाया वसूली पर विशेष जोर देते हुए  विज ने बताया कि राज्य में कुल 8,200 करोड़ रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रक्रिया को और अधिक तेज किया जाएगा।
  ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए जिन उपभोक्ताओं के यहां चोरी के मामले सामने आए हैं, उन्हें एक बार पुनः  वसूली अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने का अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा न आने दी जाए।
  विज ने कहा कि बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को 2 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे के भीतर बदलना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रत्येक उप-मंडल में पर्याप्त ट्रांसफार्मर बैंक एवं मोबाइल ट्रॉलियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, दैनिक बिजली आपूर्ति से संबंधित डेटा नियमित रूप से ऊर्जा मंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 11 केवी/33 केवी फीडरों के आसपास पेड़ों की समय रहते छंटाई की जाए, ताकि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके अलावा, ट्रांसफार्मरों के परिवहन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि सभी तकनीकी कर्मचारी निर्धारित सुरक्षा किट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग में सामग्री की उपलब्धता, पारदर्शी इन्वेंट्री प्रबंधन तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणाली को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत  विज ने कहा कि मार्च 2027 तक 2.2 लाख घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मासिक लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध तरीके से उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए राज्य में निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Haryana-News-Anil-Vij-



TOP HEADLINES


*पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलाशनाथन ने सिखों के योगदान औ
वड़िंग ने लॉरेंस ऑफ पंजाब टीवी सीरीज़ पर कड़ा ऐतराज़ ज
Jee Mains Result 2026 : 26 उम्मीदवारों का 100 परसेंटाइ
जंडियाला गुरु में देर रात गोलियों की आवाज़ सुनाई दी अज
*पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़
*मुख्यमंत्री के प्रयासों को मिलने लगी सफलता, पंजाब सरक
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में अनुसंधान
लुधियाना पुलिस की ईव-टीजिंग और आवारागर्दों पर कार्रवाई
बिजली मंत्री अनिल विज ने शुरू किया बिजली बिलों की 8200
शायरी के अनोखे रंग में रंगा लुधियाना का नेहरू सिद्धांत
बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी
लुधियाना में 6 करोड़ की लॉटरी निकली: दिल्ली निवासी 8
विदेश-आधारित गैंगस्टरों के चार साथी दो पिस्तौलों सहित
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सं
’गैंगस्टरां ते वार का 90वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 46
*श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी या
*विदेशी संबंधों वाला नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल के च
इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां ने Avgc पर एक ज्ञानवर्धक वर्क
*गैंगस्टरां ते वार से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म कि
*दरियाओं से जुड़ी हुई है पंजाब की पहचान और अस्तित्व –

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49869006

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us