शायरी के अनोखे रंग में रंगा लुधियाना का नेहरू सिद्धांत केंद्र
Apr20,2026
| Vishal | Ludhiana
सुखबीर टोनी यादगारी अखिल भारतीय मुशायरे ने श्रोताओं पर छोड़ी स्थायी छाप
स्थानीय नेहरू सिद्धांत केंद्र में पंजाब और उत्तर भारत की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘तहज़ीब द कल्चर ऑफ लव’ सोसाइटी द्वारा एक प्रभावशाली उर्दू मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बारह शायरों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में ए.के. शर्मा (आई.आर.एस. रिटायर्ड) मुख्य अतिथि के रूप में, कर्नल सुदेश भांगड़ा तथा सुशील गोयल (एम.डी. किंग एक्सपोर्ट्स) गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में तथा मनीष खजूरिया (डिप्टी जनरल मैनेजर, कोका कोला कंपनी) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।सुखबीर टोनी की स्मृति में आयोजित इस मुशायरे की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर जनाब खुशबीर सिंह ‘शाद’ ने की, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध शायर जनाब अज़हर इकबाल ने अपने विशेष अंदाज़ में किया।कार्यक्रम के आरंभ में तहज़ीब की स्टेज सचिव एवं शायरा छाया शर्मा ने संस्था के 18 वर्षों के सफर और उपलब्धियों से श्रोताओं को अवगत कराया। उन्होंने आई.एम.सी., लीफोर्ड, परोड्ज़, आंसल एस्टेट, शरमन जैन स्वीट्स, फॉरएवर 52, कोका कोला और शहंशाह आर्ट का विशेष सहयोग हेतु धन्यवाद किया।इसके बाद मुख्य अतिथि, गेस्ट ऑफ ऑनर, विशेष अतिथि तथा तहज़ीब के समस्त सदस्यों द्वारा शमा रोशन की गई। इस अवसर पर शायरों का सम्मान भी किया गया।
तहज़ीब के जनरल सचिव अशोक धीर ने अपनी मधुर आवाज़ में “चल अकेला चल अकेला…” तथा सुरिंदर खन्ना ने “जाग दिल-ए-दीवाना…” गीत प्रस्तुत कर माहौल को साहित्यिक और संगीतमय बना दिया।
तहज़ीब के चेयरमैन अनिल भारती ने सभी अतिथियों, शायरों और श्रोताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था हमेशा ऐसे उच्चस्तरीय शायरों को आमंत्रित करती है, जिन्हें सुनकर श्रोता संवेदनशील बनने के साथ-साथ एक बेहतर जीवन को समझने योग्य बनते हैं।मुशायरे का औपचारिक आरंभ तहज़ीब के उपप्रधान सुरिंदर खन्ना ने शायरों को आदरपूर्वक मंच पर आमंत्रित कर किया। इसके बाद जनाब अज़हर इकबाल ने अपने खास अंदाज़ में मुशायरे को आगे बढ़ाते हुए साहिर लुधियानवी को याद किया तथा वर्तमान समय में युद्ध के भयावह परिणामों और तनावपूर्ण जीवन में शायरी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
Nehru-Yuva-Kendra-Ludhiana-