लुधियाना 5 सितंबर (पारस दानिया): नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना डिवीजन नंबर 8 की कैलाश पुलिस चौकी को कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कच्चे स्तर पर काम कर रहे PRTC के कंडक्टर को 5 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त के साथ काबू किया है।
जानकारी देते हुए कैलाश चौंकी इंचार्ज ASI बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दिनांक 04.09.2026 को गश्त के दौरान इलाके में मौजूद थी, तो वुमेन सेल के पास शक के आधार पर आरोपी राजवीर सिंह को काबू करके जब जब्ते के अनुसार चेक किया तो उसके पास से 5 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुई।
काबू किए गए आरोपी की पहचान राजवीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, वासी मेन जनरल रोड़, बेहड़ा, थाना सदर, जिला संगरूर के रूप में है। उसकी उम्र 37 साल है।
चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी PRTC में कच्चे तौर पर कंडक्टर की नौकरी करता है और खुद भी नशे का सेवन करता है। ज्यादा नशे के कारण वह बीचोंबीच होता हुआ गांवों के रास्ते अपने घर जा रहा था।आरोपी पैदल था।आगे की कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8 में मुकदमा नंबर 264, धारा 15-61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।