लुधियाना में 9वीं के छात्र को लैब में बंद कर शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई, पेशाब में आया खून, Fir दर्ज

Jul21,2026 | Paras Dania | Ludhiana


आरोपी शिक्षक के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट में मामला दर्ज, गिरफ्तारी बाकी 

लुधियाना  21  जुलाई  (पारस दानिया) : लुधियाना के एक नामी स्कूल में पढ़ाई के दौरान अनुशासन के नाम पर 13 साल के बच्चे के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है। एक शिक्षक पर छात्र को लैब में बंद करके पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मारपीट के बाद बच्चे के पेशाब में खून आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  

संबंधित जानकारी देते पुलिस चौंकी DMC के इंचार्ज ASI बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रूपेश बांसल पुत्र दर्शन लाल, निवासी गली नंबर 08, नया मोहल्ला, लकड़ बाज़ार, की तरफ से पुलिस को घटना की शिकायत प्राप्त हुई।  

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका बेटा परंश बांसल, उम्र 13 साल BVM स्कूल, उधम सिंह नगर, में 9वीं कक्षा में पढ़ता है।  जहां 17 जुलाई को जब बच्चा घर आया तो उसने बताया कि स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने उसे स्कूल की लैब में बंद करके बुरी तरह पीटा। इसके साथ ही शिक्षक ने धमकी दी कि "अगर किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा"।  
मारपीट के कारण बच्चे के पेशाब में खून आने लगा। इसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल, लुधियाना में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
पीड़ित बच्चे के पिता के बयान दर्ज कर थाना डिवीजन नंबर-8 में मामला दर्ज कर लिया गया है।  

SHO डिवीजन 8 इंस्पेक्टर अमृतपाल शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल, निवासी गली नंबर 01, मोहल्ला बावा कॉलोनी, हैबोवाल कलां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  
इस संबंध में पुलिस ने FIR नंबर 211, धारा 115(2), 126(2) BNS और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया गया है। 
पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Crime-News-Ludhiana-Police



TOP HEADLINES


देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने
*प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के
*भाजपा किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी; किसानों के न
ट्रीटेड पानी का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- न
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना का निर्माण तेजी से
नीट यूजी में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक पाने वा
डिप्टी कमिश्नर द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शोक संतप्त परिवारों को दी सां
बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत में तेजी
पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले: 3 से 10 अगस्त तक
लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट अवश्य बनवाए- नायब सैनी
दिल्ली कूच से पहले शंभू बॉर्डर पूरी तरह सील, हरियाणा प
*एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने श्
मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है
लुधियाना स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, 28 ग्राम आइस ड्र
*मोगा पुलिस को बड़ी कामयाबी: आतंकी साजिश नाकाम, 17 आरो
*शिरोमणि अकाली दल में फिर फूट: 15 से ज्यादा नेताओं ने
लुधियाना में 9वीं के छात्र को लैब में बंद कर शिक्षक ने
*लुधियाना: शंभू बॉर्डर बंदी से उद्योग पलायन का खतरा, W

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51040065

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us