*सतलुज क्लब में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम बना विवाद, मेंबर्स में नाराजगी*
Jul9,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
लुधियाना के प्रतिष्ठित सतलुज क्लब में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम के बाद क्लब में सियासी बवाल मच गया है। क्लब में राजनीतिक कार्यक्रम करवाने को लेकर मेंबर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है।
*क्या है पूरा मामला*
क्लब के जॉइंट सेक्रेटरी सिमरन पाल सिंह बिंद्रा की तरफ से यह कार्यक्रम रखा गया था। सीएम के आने की वजह से पुलिस ने क्लब में एंट्री से पहले मेंबर्स की चेकिंग शुरू कर दी, जिससे जिम और अन्य सुविधाओं के लिए आए मेंबर्स को परेशानी हुई। मेंबर्स का कहना है कि क्लब को राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
कार्यक्रम के दौरान कई रियल एस्टेट कारोबारियों की सीएम नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात भी करवाई गई। इस दौरान भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान और भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
*मेंबर्स ने की शिकायत*
क्लब के कुछ मेंबर्स ने इस मामले की शिकायत क्लब प्रेसिडेंट और डीसी हिमांशु जैन से की है। मेंबर्स का आरोप है कि क्लब को राजनीतिक मंच बनाने से क्लब की साख पर असर पड़ेगा।
डीसी हिमांशु जैन ने पूरे मामले की जांच एडीसी को सौंप दी है।
*क्लब में बवाल*
मेंबर्स का कहना है कि क्लब एक सामाजिक संस्था है और यहां राजनीतिक कार्यक्रम करवाना नियमों के खिलाफ है। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर क्लब मेंबर्स में नाराजगी का माहौल है।
Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana-At-Satluj-Club-Ludhiana