पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले: 3 से 10 अगस्त तक विधानसभा सत्र, Asi की सीधी भर्ती शुरू होगी*
Jul21,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
*पंजाब कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले: 3 से 10 अगस्त तक विधानसभा सत्र, ASI की सीधी भर्ती शुरू होगी*
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले लिए गए।
*कैबिनेट के प्रमुख फैसले:*
- *विधानसभा सत्र*: 16वीं पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 अगस्त से 10 अगस्त तक बुलाने को मंजूरी दी गई।
- *पुलिस भर्ती*: पुलिस विभाग में ए.एस.आई. यानी Assistant Sub-Inspector के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया।
- *रोजगार मिशन*: ग्रामीण रोजगार मिशन के लिए कैबिनेट उप-समिति बनाने को हरी झंडी मिली।
- *स्टार्टअप सेंटर*: कालकट भवन में स्टार्टअप सेंटर खोला जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार और इनोवेशन के मौके मिलें।
- *नहरों की सफाई*: नहरों और ड्रेनों की डी-सिल्टिंग के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है।
बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि "तुहाडी सरकार" पंजाब के सर्वांगीण विकास और लोगों की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Bhagwant-Mann-Cm-Punjab