चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों में रहने वाले कर्मचारियों को देना होगा रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

Jul8,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


10 जुलाई तक जमा करवाना होगा  अंडरटेकिंग फॉर्म
चंडीगढ़, 8 जुलाई।हरियाणा के मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा मुख्य प्रशासकों को निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आवंटित सरकारी मकानों में रहने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी रूफटॉप सोलर ऊर्जा प्रणाली के उपयोग से संबंधित अपना विकल्प/अंडरटेकिंग फॉर्म 10 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं।
ये निर्देश चंडीगढ़ प्रशासन की हाउस अलॉटमेंट कमेटी से प्राप्त पत्र के बाद जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार की पहल के तहत सरकारी आवासीय भवनों में रूफटॉप सोलर प्रणाली की शत-प्रतिशत स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सहमति प्रपत्र जमा करें, ताकि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी, चंडीगढ़ के कार्यालय को समय पर भेजा जा सके।
चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, सोलर उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्जेज) के संबंध में सरकारी कर्मचारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को अंडरटेकिंग फॉर्म में निर्धारित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। वे या तो रूफटॉप सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग करने तथा निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए सहमति दे सकते हैं। इसके अलावा वे इस सुविधा का उपयोग नहीं करने का विकल्प भी चुन सकते हैं या यह भी बता सकते हैं कि यह विकल्प उन पर लागू नहीं होता।
अंडरटेकिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो कर्मचारी सोलर ऊर्जा का उपयोग करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें निर्धारित सोलर उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा तथा सोलर संयंत्र के रखरखाव के लिए अधिकृत कर्मियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति देनी होगी। वहीं, जो कर्मचारी इस सुविधा का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके मामले में रूफटॉप सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली को प्रचलित नियमों के अनुसार ग्रॉस मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण लाइसेंसधारी को हस्तांतरित किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों से निर्धारित समयावधि में अंडरटेकिंग फॉर्म प्राप्त कर समय पर हाउस अलॉटमेंट कमेटी को भेजे जाएं।
हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 जुलाई, 2026 तक किसी कर्मचारी का अंडरटेकिंग फार्म प्राप्त नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने रूफटॉप सोलर ऊर्जा सुविधा के उपयोग के लिए अपनी सहमति प्रदान नहीं की है।

Haryana-News



TOP HEADLINES


पंजाब कांग्रेस का राजभवन के बाहर प्रदर्शन, Neet Ug 202
लुधियाना में पार्षद को कजाकिस्तान के नंबर से धमकियां औ
मोदी सरकार पेपर लीक मामले में न्याय मांग रहे युवाओं पर
मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए क
Neet Ug 2026 विवाद: जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना जारी,
पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने
पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन-नायब सैनी
*मुख्यमंत्री की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)
युवाओं को शोध से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों को बीस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब
22 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भारत के सभी
*मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने
*प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के
*भाजपा किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी; किसानों के न
ट्रीटेड पानी का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- न
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना का निर्माण तेजी से
नीट यूजी में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक पाने वा
डिप्टी कमिश्नर द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51041654

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us