पंजाब कांग्रेस का राजभवन के बाहर प्रदर्शन, Neet Ug 2026 पेपर लीक घोटाले पर केंद्र से मांगा जवाब*
Jul21,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
पंजाब कांग्रेस ने Neet UG 2026 पेपर लीक घोटाले को लेकर आज राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिद्धू ने की।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।
साथ ही कांग्रेस ने उन प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज किए गए FIR रद्द करने की भी अपील की, जिन्होंने पहले इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी।
राजभवन के बाहर हुए इस धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।
Congress-Protest-Outside-Punjab-Governor-House