मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के घर-घर गणना चरण के तहत बाघापुराना की चुनाव टीमों को 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य हासिल करने पर दी बधाई

Jul21,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का गौरव हासिल करने वाला बाघापुराना राज्य का पांचवां विधानसभा क्षेत्र बना


पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत चल रहे घर-घर गणना चरण के दौरान निर्धारित समय से पहले गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा करने पर जिला मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अमले को बधाई दी। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला बाघापुराना राज्य का पांचवां विधानसभा क्षेत्र बन गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए श्रीमती मित्रा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और मिशन मोड में कार्य करने की दक्षता का प्रमाण है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के सभी जिले निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब के उन मतदाताओं से भी अपील की, जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र अपने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास जमा नहीं कराए हैं, वे शीघ्र अपने प्रपत्र जमा कराएं, ताकि प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

Ceo-Congratulates-Team-Of-Baghapurana-For-Achieving-100-Digitisation



TOP HEADLINES


*नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस की बड़ी बैठक, वेणुगोपाल
*भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ल
*हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- केज
*लुधियाना: Neet पेपर लीक और शिक्षा नीति के खिलाफ छात्र
*पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
लुधियाना के Dmc अस्पताल में कर्मचारी पर ड्रेसिंग का सा
*सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशा तस्करी नेटवर
कादियां की तीन बेटियों ने लंदन में माता-पिता का नाम क
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कांग्रेस भवन
​नीट पर कांग्रेस की राजनीति के खिलाफ भाजपा पंजाब का प्
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2300 मधुमेह रोगियों का क
पंजाबी नौजवान की कनाडा में सड़क दुर्घटना में मौत
प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान पूरी पारदर्शित
हरियाणा में अनुबंध कर्मचारियों के लिए बढ़ा सेवा सुरक्ष
हरियाणा के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार : म
*एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण क
*जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का क
प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में नवीनतम तकनीक अपनाने क
अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल
गुरुग्राम में जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सफाई और इलेट

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51056102

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us