वॉट्सऐप कॉल और ऑडियो भेजकर परिवार की महिलाओं को भी दी गाली
लुधियाना 21 जुलाई (पारस दानिया)। लुधियाना में पार्षद को कजाकिस्तान के एक विदेशी नंबर से फोन कर धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 26 के काउंसलर गौरव भट्टी की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने एक विनय कुमार नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को मामले के संबंध में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता वार्ड नंबर 26 के काउंसलर गौरव भट्टी ने बताया कि *
22/06/2026 को उन्हें एक विदेशी मोबाइल नंबर +996552156228 से वॉट्सऐप कॉल आई। यह नंबर कजाकिस्तान का बताया जा रहा है।
आरोपी ने फोन पर उन्हें धमकियां दीं, गाली-गलौच की और उनकी जाति को लेकर जातिसूचक शब्दों* का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही आरोपी ने परिवार की महिलाओं के बारे में अश्लील और अपमानजनक शब्द भी बोले। शिकायतकर्ता ने बताया कि फोन के बाद आरोपी ने उन्हें वॉट्सऐप पर धमकी भरा ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी। जिस
शिकायत के आधार पर थाना फोकल प्वाइंट में FIR नंबर 158, अंडर सेक्शन धारा 351(2), 79 BNS और धारा 67A IT Act 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी का नाम विनय कुमार बताया गया है। पुलिस ने कहा कि विदेशी नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।