मोगा पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक Improvised Explosive Device यानी IED, विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 9mm की ग्लॉक पिस्टल मैगजीन के साथ बरामद की है।
*यूके में बैठा था मास्टरमाइंड*
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल है, जो फिलहाल #UK में रह रहा है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, उसी के निर्देश पर आरोपियों ने मोगा के थाना सदर पर ग्रेनेड से हमला किया था। साथ ही इन लोगों ने फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाने की भी योजना बनाई थी।
*इन धाराओं में FIR दर्ज*
इस मामले में थाना सदर मोगा में BNS, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, UAPA, विस्फोटक अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।
पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है।
@PunjabPoliceInd ने कहा कि आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, देश विरोधी गतिविधियों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।