मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना
Jul21,2026
| Rajender Singh Jadon | Chandigarh
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को उपमंडल नारायणगढ़ के गांव मिर्जापुर माजरा एवं गांव भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री सबसे पहले गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे, जहां उन्होंने जय सिंह के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। जय सिंह का 15 जुलाई को बीमारी के कारण निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री गांव भूखड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजपाल भूखड़ी का 20 जुलाई को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की ।
उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Nayab-Singh-Saini-Haryana-New-Cm