*इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम अपनाने वाला लुधियाना पंजाब का तीसरा शहर बना*

May5,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana /chandhigarh


- डीजीपी गौरव यादव द्वारा लुधियाना में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) का उद्घाटन
- इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम 9 ट्रैफिक उल्लंघनों का पता लगा सकता है: डीजीपी गौरव यादव
- डीजीपी पंजाब ने फील्ड अधिकारियों के साथ व्यापक बैठक की, जन शिकायतों के त्वरित और नागरिक-केंद्रित समाधान पर जोर
- डीजीपी ने दोपहर के ‘वड्डे खाने’ के दौरान 550 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ भोजन किया

चंडीगढ़/लुधियाना, 5 मई:


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह की सोच के अनुरूप पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के तहत जालंधर और मोहाली के बाद अब लुधियाना राज्य का तीसरा ऐसा शहर बन गया है, जहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) स्थापित किया गया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने अत्याधुनिक भावी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइसीसीसी) के उद्घाटन के अवसर पर दी।

डीजीपी ने बताया कि आइसीसीसी परियोजना के तहत शहर की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए 259 स्थानों पर 1,700 हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं।

शहर भर में 46 स्थानों पर स्थापित यह आइटीएमएस 9 प्रकार के ट्रैफिक उल्लंघनों का पता लगा सकता है, जिनमें लाल बत्ती पार करना, स्टॉप लाइन का उल्लंघन, बिना हेलमेट वाहन चलाना, पीछे बैठने वाले यात्री द्वारा हेलमेट न पहनना, तीन सवारी बैठाना, ओवरस्पीडिंग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाना और गलत पार्किंग शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव, जो ग्राउंड-जीरो दौरे के तहत लुधियाना में थे, ने अपग्रेड किए गए अत्याधुनिक आइसीसीसी को निवारक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “नए उद्घाटित आइसीसीसी में एक ही छत के नीचे कई यूनिट्स को शामिल किया गया है, जिनमें ट्रैफिक, पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर), सेफ सिटी और वायरलेस यूनिट शामिल हैं। इससे पुलिस के कार्यों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा और पीसीआर रेस्पोंस समय 15 मिनट से घटाकर मात्र 7-8 मिनट कर दिया गया है।”

डीजीपी, जिनके साथ कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) लुधियाना स्वप्न शर्मा और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह भी मौजूद थे, ने फील्ड अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक भी की, जिसमें जन शिकायतों के त्वरित और नागरिक-केंद्रित समाधान पर जोर दिया गया।

आपसी समन्वय और एकजुटता को और मजबूत करने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस लाइंस में आयोजित ‘वड्डे खाने’ के दौरान पंजाब पुलिस के सभी रैंक के 550 से अधिक कर्मियों के साथ भोजन किया। उन्होंने कहा, “ऐसे अवसर आपसी सहयोग, एकता और जनसेवा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।”

इस दौरान डीजीपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित हो सकें।

इस अवसर पर अन्य के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लुधियाना (ग्रामीण) अंकुर गुप्ता, एसएसपी एसबीएस नगर तुषार गुप्ता, एसएसपी खन्ना दरपन आहलूवालिया और डीजीपी पंजाब के स्टाफ ऑफिसर ऋषभ भोला भी उपस्थित थे।

Ludhiana-Becomes-Third-City-In-Punjab-To-Adopt-Intelligent-Traffic-Management-System



TOP HEADLINES


भारत अब दूसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम: मनो
एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर
बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 52
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़
पंजाब में जारी प्री एस आई आर में अब तक 37लाख वोटर संदि
सूरजमुखी की खरीद 25 मई से शुरू होगी : कृषि मंत्री श्या
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को
पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्दे
सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.1
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय का पूरा ब्यौरा देना होग
*लुधियाना: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत
*लुधियाना में जीटी रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइ
*लुधियाना: जहर देकर 3 आवारा कुत्तों की हत्या, थाना सले
सरप्लस या आर्थिक संकट की निशानी, रंधावा ने केंद्र की व
हर घर स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा सुनिश्चित करें: ना
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : क
हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जु
चिकित्सा केवल पेशा नहीं, मानवता की सेवा का पवित्र दायि
*लुधियाना पुलिस द्वारा टार्गेट हमलों की साज़िश नाकाम,

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50171432

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us